जनगणना-2027 के तहत नूंह जिले में हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स का कार्य प्रगति पर - उपायुक्त अखिल पिलानी

Desh Rojana
On

उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि जिले में जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स (एचएलबी) का कार्य प्रगति पर है। जिले में कुल 2 हजार 659 एचएलबी निर्धारित किए गए हैं, जिनमें कार्य जोरों पर है।  

 नूंह :उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि जिले में जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स (एचएलबी) का कार्य प्रगति पर है। जिले में कुल 2 हजार 659 एचएलबी निर्धारित किए गए हैं, जिनमें कार्य जोरों पर है।  IMG-20260514-WA0038उन्होंने बताया कि जिला में 64 एचएलबी का कार्य पूर्ण किया जा चुका है और अन्य एचएलबी में कार्य प्रगति पर है। संबंधित एसडीएम व अन्य अधिकारी भी इस कार्य की निरंतर मॉनीटरिंग कर रहे हैं। सुपरवाइजर द्वारा भी कार्य का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने कहा कि जनगणना-2027 देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से जनसंख्या, आवासीय स्थिति एवं आधारभूत सुविधाओं से संबंधित आंकड़े एकत्रित किए जा रहे हैं। इसके लिए सभी संबंधित कर्मचारी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि जनगणना कार्य के दौरान आने वाले कर्मचारियों को सही एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाएं, ताकि कार्य सुचारू रूप से पूर्ण किया जा सके। इस जानकारी को किसी भी स्तर पर साझा नहीं किया जाएगा और न ही किसी व्यक्ति या परिवार का कोई सरकारी लाभ रोका जाएगा। यह जानकारी पूरी तरह सुरक्षित व गुप्त रखी जाएगी।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad