गन्ना तकनीकी मिशन स्कीम के तहत आवेदन शुरू : उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ

31 दिसंबर तक कर सकते हैं अपना आवेदन

Desh Rojana
On

उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि गन्ना तकनीकी मिशन स्कीम के तहत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा पंचकूला द्वारा

dc,p

उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि गन्ना तकनीकी मिशन स्कीम के तहत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा पंचकूला द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान गन्ने की नोटिफाईड/सिफारिश की गई किस्मो को खेती की ज्यादा कतारों में दूरी रखने के तरीके, सिंगल बड चिप बुवाई के तरीके, बीज नर्सरी, गन्ने की किस्म सीओ-15023 की खेती और उन किसानों को बढ़ावा देना जो गन्ने की खेती के लिए बीज के तौर पर गन्ने की किस्म सीओ-15023 बेचते हैं। प्रदर्शन-प्लाट के लिए इच्छुक किसान अनुदान अथवा सहायता राशि हेतु जिला के सहायक गन्ना विकास अधिकारी पलवल से संपर्क करें।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पलवल के उपनिदेशक डा. बाबूलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की तरफ से गन्ने की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।  टीएमएस स्कीम का लाभ पहले आओ पहले पाओ की नीति पर किसानों द्वारा लिया जा सकता है व इच्छुक किसान भाई कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा की वेबसाइट  www.agriharyana.gov.in पर अपना आवेदन 31 दिसंबर 2025 तक कर सकते हैं।

 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad