मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट पलवल ने साइकिल सैर - पेड़ों की खैर' अभियान चलाया

Desh Rojana
On

मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट पलवल द्वारा 'साइकिल सैर - पेड़ों की खैर' अभियान चलाया गया। ग्रीन एम्बेसडर आचार्य राम कुमार बघेल के नेतृत्व में अपने स्वास्थ्य संग प्रकृति पर्यावरण स्वास्थ्य के लिए टीम सदस्यों ने "पेड़ों को जल- धरा को बल" संकल्प करते हुए पौधों को जल पिलाया।

मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट पलवल द्वारा 'साइकिल सैर - पेड़ों की खैर' अभियान चलाया गया। ग्रीन एम्बेसडर आचार्य राम कुमार बघेल के नेतृत्व में अपने स्वास्थ्य संग प्रकृति पर्यावरण स्वास्थ्य के लिए टीम सदस्यों ने "पेड़ों को जल- धरा को बल" संकल्प करते हुए पौधों को जल पिलाया।aa टीम के सभी सदस्य प्रातः साइकिल से सैर पर निकलते समय अपने साथ घर से रोज पानी की बोतलें लेकर आते हैं। सैर के दौरान रास्ते में पड़ने वाले सूखते पेड़-पौधों को पानी पिलाकर उन्हें पुनर्जीवन देने का कार्य कर रहे हैं। ग्रीन एम्बेसडर आचार्य राम कुमार बघेल ने बताया, जिस प्रकार हम अपने स्वास्थ्य के लिए सुबह सैर करते हैं, उसी प्रकार प्रकृति के स्वास्थ्य के लिए पेड़ों को जल देना भी हमारा कर्तव्य है। एक बोतल पानी, एक पेड़ की जिंदगानी। ट्रस्ट ने आम नागरिकों से अपील की कि वे भी सुबह- शाम की सैर या साइकिल चलाते समय अपने साथ घर से पानी लेकर निकलें और रास्ते के सूखे पेड़- पौधों को पानी पिलाकर पेड़- पौधों को पुनर्जीवन अभियान से जुड़ें। घर से पानी लाना है, सूखते पेड़ बचाना है। साइकिल सैर भी करेंगे, पेड़ों की खैर भी मांगेंगे।मिशन प्रकृति बचाओ टीम ने आमजन तथा जिला प्रशासन से भी अनुरोध किया कि वे इस मुहिम को जन-आंदोलन बनाने में सहयोग करें। एनएच-19 तथा अन्य स्थानों पर लगे पौधों का जल आदि देकर संरक्षण किया जाना चाहिए। इस अवसर पर संस्था पदाधिकारी मास्टर थानसिंह, सतीश, देव, योगी, गजेंद्र, महेश,  केशव, मनोज आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: इंटरनेट या वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई कानून नहीं, ठगों से रहें सतर्क: एसपी दीपक कुमार
Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश
Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की
Mewat /Taudu News: तावडू नगरपालिका में ‘फर्जी बिलों’ का कथित खेल! ME पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिकायत से मचा हड़कंप।
Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।