Palwal/Hathin News: बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम बूथ के शटर का ताला तोड़ा ,छेड़छाड़ भी की गई

Desh Rojana
On

स्थानीय गहलब रोड मार्किट स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम के शटर का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ के बावजूद एटीएम मशीन सुरक्षित रही।

हथीन। स्थानीय गहलब रोड मार्किट स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम के शटर का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ के बावजूद एटीएम मशीन सुरक्षित रही।bank घटना 22 मई की रात्रि की है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक बदमाश  23 मई की रात्रि दो बजकर 58 मिनट पर एटीएम बूथ से निकल कर गए हैं।  घटना की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कुमार एवं थाना प्रभारी  नरेश कुमार  मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्टाफ के साथ मिलकर  सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की।  महीने का अंतिम शनिवार होने के कारण  बैंक ऑफ बड़ौदा की स्थानीय शाखा में  अवकाश है। इस कारण  सम्बन्धित बैंक शाखा की तरफ से  कोई शिकायत पुलिस को नही मिली है।  सिटी पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि  गहनता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी  फुटेज एवं  मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से  आरोपियों का पता किया जा रहा है।
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad