पृथ्वी दिवस के अवसर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पलवल शहर में एनसीसी कैडेट ने लगाए पौधे व निकाली जागरूकता रैली
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पलवल शहर में पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को एनसीसी कैडेट्स के द्वारा बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया I इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण में जागरूकता को बढ़ावा देना हैI
पलवल: राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पलवल शहर में पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को एनसीसी कैडेट्स के द्वारा बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया I इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण में जागरूकता को बढ़ावा देना हैI इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स के द्वारा विशेष पौधारोपण किया गया।
यह सब गतिविधि 4 हरियाणा गर्ल्स एन सी सी नूंह के कमांडिंग ऑफिसर अमित बिष्ट के निर्देशन में हुई। पृथ्वी दिवस का मुख्य थीम है- हमारी शक्ति हमारा ग्रह। पेड़ पौधे लगाकर एनसीसी कैडेट्स ने यह संदेश दिया कि अगर हमें पृथ्वी को प्रदूषित होने से बचाना है तो हमें प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करना होगा, पेड़ पौधे लगाने होंगे और पानी बचाना होगा व ऊर्जा की खपत कम करनी होगी। ए एन ओ चंचल रानी ने बताया कि साथ ही साथ इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स के द्वारा एक जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया जिसमें कैडेट्स ने नारे लगाकर व पोस्टर के द्वारा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया ताकि आने वाली पीढ़ी स्वस्थ व सुखद जीवन जी सके। स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ० सरला कुमारी ने इस अवसर पर यह बताया कि स्कूल में हम नई पीढ़ी का निर्माण कर रहे हैं। आज उन्हें दी गई शिक्षा पर्यावरण के प्रति सिखाया गया सम्मान ज्ञान और अच्छी सीख ही भविष्य में पृथ्वी व पर्यावरण की दिशा तय करेगी। इस अवसर पर श्रीमती रेणु व श्रीमती चमन लता उपस्थिति रही।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



