10 दिसंबर 2025 तक चलेगा हमारा शौचालय हमारा भविष्य कार्यक्रम : सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार
सीईओ जितेंद्र कुमार ने कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के दृष्टिगत अधिकारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश -कार्यक्रम के अंतर्गत होगा पंचायत स्तर पर सामुदायिक शौचालयों का निर्माण एवं मरम्मत कार्य
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत चलाए जा रहे हमारा शौचालय हमारा भविष्य कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के दृष्टिगत जिला परिषद पलवल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार ने शुक्रवार को
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत चलाए जा रहे हमारा शौचालय हमारा भविष्य कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के दृष्टिगत जिला परिषद पलवल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार ने शुक्रवार को जिला सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में समस्त खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर तथा अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

बैठक में सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार ने सरकार के दिशा-निर्देशानुसार चलाए जा रहे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निर्देश दिए। यह कार्यक्रम गत 19 नवंबर को शौचालय दिवस से शुरू किया गया, जो आगामी 10 दिसंबर 2025 तक चलेगा, जिसमें जिले के अंदर शौचालय के निर्माण व साथ ही पंचायत स्तर पर सामुदायिक शौचालयों का निर्माण एवं मरम्मत कार्य करवाए जाएंगे। इसके तहत जिला के अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत के अंदर बन रहे सामुदायिक शौचालयों की देखरेख रखने की जिम्मेदारी पंचायत व आम नागरिकों की होती है। नागरिकों को भी अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए शौचालयों का उपयोग सही तरीके से करना चाहिए। सामुदायिक शौचालयों की स्वच्छता का ध्यान रखना लोगों की स्वयं जिम्मेदारी बनती है। स्वच्छता की इन छोटी-छोटी आदतों से ही स्वच्छता का बड़ा परिवर्तन होगा। निजी स्वच्छता के साथ-साथ बाहरी स्वच्छता का ध्यान रखकर ही हम अपने गांव व देश को स्वच्छ एवं सुंदर बना सकते हैं।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



