जिला भाजपा कार्यालय पलवल में वीबीजी राम जी कार्यशाला का हुआ आयोजन

- नवनियुक्त भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को कार्यभार संभालने पर भाजपा जिला कार्यालय में लड्डू बांटकर मनाई खुशी

Desh Rojana
On

हुडा सेक्टर दो स्थित जिला भाजपा कार्यालय में वीबीजी राम जी योजना को लेकर एक

हुडा सेक्टर दो स्थित जिला भाजपा कार्यालय में वीबीजी राम जी योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र नंबरदार ने की, जबकि मंच संचालन जिला महामंत्री जयराम प्रजापत और दिनेश कौशिक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री जगदीश नायर, पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, पूर्व जिला अध्यक्ष चरणसिंह तेवतिया, जिला संयोजक गिर्राज डागर, हरेंद्र पाल राणा और आशा भारद्वाज उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला के सभी नवनियुक्त मंडल संयोजकों और सह-संयोजक वी बी जी राम जी का भव्य स्वागत किया गया।

``````````````````````````````````````
कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया।


योजना के जिला संयोजक और पूर्व जिला अध्यक्ष गिर्राज डागर ने कार्यकर्ताओं को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि वी.बी.जी. राम जी योजना विशेष रूप से ग्रामीण विकास और कृषि क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए बनाई गई है। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। पूर्व मंत्री जगदीश नायर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में देश में गरीबी और घोटाले बढ़े, लेकिन भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि इस नई योजना से श्रमिकों की आय में वृद्धि होगी।वरिष्ठ नेता हरेंद्र पाल राणा ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि पूर्ववर्ती सरकार की मनरेगा योजना में भारी खामियां और भ्रष्टाचार व्याप्त था। सरकार ने उन घोटालों को रोकने के लिए 'वी.बी.जी. राम जी' योजना शुरू की है। अब हर कार्य की जियो टैगिंग की जाएगी जिससे काम में पारदर्शिता आएगी। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि हरियाणा में इस योजना के तहत श्रमिकों का वेतन पूरे देश में सर्वाधिक है। पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए योजना की बारीकियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा यह केवल एक नाम परिवर्तन नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन है। पूर्व की योजनाओं में कागजों पर काम ज्यादा और धरातल पर कम होता था जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला। वी.बी.जी. राम जी योजना को आधुनिक तकनीक और पारदर्शिता के साथ तैयार किया गया है जो विकसित गांवों की गारंटी साबित होगी। उन्होंने विस्तार से बताया कि कैसे इस योजना के माध्यम से गांव की बुनियादी सुविधाओं का कायाकल्प होगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाना और भ्रष्टाचार की जड़ों को पूरी तरह काटना है। पूर्व जिला अध्यक्ष चरणसिंह तेवतिया ने संगठन की शक्ति पर बल देते हुए कहा कि किसी भी सरकारी योजना की सफलता उसके क्रियान्वयन और जागरूकता पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा हमारी असली परीक्षा बूथ स्तर पर है। हर कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में बूथ स्तरीय बैठकें आयोजित करे और समाज के अंतिम व्यक्ति तक इस योजना के लाभों का जानकारी पहुंचाए। उन्होंने आह्वान किया कि कार्यकर्ताओं को एक सेतु की तरह काम करना होगा ताकि सरकार की जनहितकारी नीतियों का सीधा लाभ गरीब, किसान और श्रमिक वर्ग को बिना किसी बाधा के मिल सके।
इसका कार्यशाला में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह, दिनेश भाटी, राकेश चौहान, जिला मीडिया प्रभारी सागर चौहान, जिला कोषाध्यक्ष सोनू गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप चंदीला, दिनेश पांचाल ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष, ताहिर हुसैन मोर्चा, सुनील ठेकेदार, डॉ रणधीर सिंह, अलका चौहान, कृष्ण सिंह, सुमन सोलंकी, मंडल अध्यक्ष गुंजन शर्मा दीपक, सोनू डागर, हुकम प्रजापत, जितेंद्र डागर, तरुण मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

Desh Rojana Hiring Ad