जिले में 3 मई को नीट परीक्षा, सुव्यवस्थित संचालन किया जाए : डीसी

जिला में 11 परीक्षा केंद्रों पर 3788 परीक्षार्थी देंगे यह परीक्षा

Desh Rojana
On

3 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 के निष्पक्ष और सुव्यवस्थित संचालन को लेकर सचिवालय सभागार में डीसी अभिषेक मीणा ने परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक बुलाई। 

रेवाड़ी: 3 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 के निष्पक्ष और सुव्यवस्थित संचालन को लेकर सचिवालय सभागार में डीसी अभिषेक मीणा ने परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक बुलाई।
Samadhan Shivir ____Review Meeting___DC (2)
नीट परीक्षा के सफल संचालन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए डीसी अभिषेक मीणा।
इस बैठक में उन्होंने मातहत को इस बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले नीट परीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने।सभी जिला उपायुक्तों और अन्य अधिकारियों के साथ वीसी कर सभी व्यवस्थाएं समय रहते करने लेने के निर्देश दिए। 
इस बैठक में परीक्षा केंद्रों की तैयारी, केंद्रों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, अभ्यर्थियों के सुगम आवागमन, ट्रैफिक मैनेजमेंट, पार्किंग व्यवस्था, पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती और केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने के लिए पर चर्चा हुई।  उन्होंने परीक्षा के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छ शौचालय, बैठने की उचित व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की अफवाहों व झूठ आदि पर भी नजर रखी जाएगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा, नगराधीश जितेंद्र कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
 
जिला में 11 परीक्षा केंद्र : 3788 परीक्षार्थी 
 नीट-यूजी परीक्षा के लिए जिला रेवाड़ी में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं , जहां 3788 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 11 बजे शुरू होगा और दोपहर 1:30 बजे गेट बंद कर दिए जाएंगे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad