हरियाणा के नए EPFO कर्मचारियों को 15,000 रुपये तक का अतिरिक्त PF लाभ
विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में राज्य ने रोजगार सृजन में देश में चौथा स्थान हासिल किया
हरियाणा के नए EPFO कर्मचारियों को 15,000 रुपये तक का अतिरिक्त PF लाभ मिलेगा। योजना के तहत रोजगार सृजन को बढ़ावा देने और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए राज्यभर में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे।
हरियाणा के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की दिशा में राज्य ने प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना के तहत रोजगार सृजन में देशभर में चौथा स्थान हासिल किया है। इस योजना का उद्देश्य देशभर में 3.5 करोड़ नए रोजगार सृजित करना और 1 लाख करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित करना है।
1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 के बीच EPFO में रजिस्ट्रेशन कराने वाले और जिनका मासिक वेतन 1 लाख रुपये से कम है, उन्हें 15,000 रुपये तक का अतिरिक्त PF लाभ दिया जाएगा। यह लाभ दो किस्तों में मिलेगा, जिसमें दूसरी किस्त वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम से जुड़ी होगी।
योजना को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाने के लिए पंचकूला में प्रधान सचिव राजीव रंजन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न विभागों और आईटीआई के अधिकारी शामिल हुए। राज्यभर में रोजगार मेले आयोजित करके इस योजना के बारे में जागरूकता बढ़ाई जाएगी।
इस पहल से नए कर्मचारियों को आर्थिक मदद के साथ-साथ वित्तीय साक्षरता का भी लाभ मिलेगा, जिससे उनकी व्यक्तिगत और पेशेवर क्षमता बढ़ेगी।

About The Author
संबंधित समाचार



