Hansi Hisar news: सेना भर्ती जागरूकता एवं युवा सहभागिता को लेकर डीसी राहुल नरवाल और सेना भर्ती कार्यालय निदेशक कर्नल दीपक चौहान ने की महत्वपूर्ण बैठक

भर्ती रैली,आउटरीच कार्यक्रम एवं व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर बनी रणनीति

Desh Rojana
On

सेना भर्ती कार्यालय, हिसार के भर्ती निदेशक कर्नल दीपक चौहान ने बुधवार को उपायुक्त  राहुल नरवाल से शिष्टाचार भेंट कर आगामी सेना भर्ती रैली की तैयारियों, आउटरीच कार्यक्रमों तथा व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान भर्ती रैली से संबंधित प्रशासनिक व्यवस्थाओं, जन-जागरूकता अभियानों तथा विभिन्न गतिविधियों के सुव्यवस्थित संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

हांसी: सेना भर्ती कार्यालय, हिसार के भर्ती निदेशक कर्नल दीपक चौहान ने बुधवार को उपायुक्त  राहुल नरवाल से शिष्टाचार भेंट कर आगामी सेना भर्ती रैली की तैयारियों, आउटरीच कार्यक्रमों तथा व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान भर्ती रैली से संबंधित प्रशासनिक व्यवस्थाओं, जन-जागरूकता अभियानों तथा विभिन्न गतिविधियों के सुव्यवस्थित संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में विशेष रूप से इस बात पर बल दिया गया कि सेना भर्ती प्रक्रिया की जानकारी अधिक से अधिक युवाओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाए, ताकि पात्र अभ्यर्थियों को भर्ती अवसरों, चयन प्रक्रिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देशों की समय पर जानकारी मिल सके। इसके लिए सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया तथा अन्य जनसंचार माध्यमों के जरिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाने पर सहमति बनी। 

WhatsApp Image 2026-05-20 at 7.30.17 PM
उन्होंने कहा कि युवाओं को सही जानकारी उपलब्ध करवाने से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा अधिक संख्या में युवा भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित होंगे।
बैठक के दौरान यह भी चर्चा की गई कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित आगामी रोजगार एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रमों में सेना भर्ती कार्यालय, हिसार की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को सेना भर्ती से संबंधित आवश्यक जानकारी, मार्गदर्शन एवं परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे बेहतर तैयारी कर सकें और सेना में सेवा देने के अपने सपने को साकार कर सकें।
उपायुक्त राहुल नरवाल ने भर्ती रैली एवं जागरूकता गतिविधियों के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग एवं आवश्यक समन्वय का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार एवं राष्ट्रसेवा के अवसर उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है तथा सेना भर्ती जैसे अभियानों के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है।
भर्ती निदेशक कर्नल दीपक चौहान ने कहा कि सेना भर्ती कार्यालय, हिसार निरंतर प्रयासरत है कि अधिक से अधिक योग्य एवं प्रतिभाशाली युवा भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का गौरव प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय, हिसार के जिम्मेदारी क्षेत्र के अंतर्गत हरियाणा के पांच जिले — हिसार, हांसी, फतेहाबाद, जींद तथा सिरसा आते हैं, जहां से प्रतिवर्ष लगभग 1500 युवा भारतीय सेना में भर्ती होकर राष्ट्र सेवा का दायित्व निभा रहे हैं।
यह बैठक सेना एवं नागरिक प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय, युवाओं तक प्रभावी पहुंच तथा भर्ती जागरूकता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad