Palwal News : तानाशाही और जुम्लेबाज भाजपा सरकार से जनता पूरी तरह त्रस्त : नेत्रपाल अधाना
मंहगाई, भष्टाचार, बढते अपराध व नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी पलवल द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ जिला सचिवालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सडक़ पर उतरे।
पलवल। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी पलवल द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ जिला सचिवालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सडक़ पर उतरे। इससे पूर्व नेशनल हाईवे स्थित गुर्जर धर्मशाला ने एक सभा का भी आयोजन किया गया जहां से कांग्रेसी एक जलूस की शक्ल में प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में मंहगाई, भ्रष्टाचार, बढते अपराध व नीट परीक्षा लीक के नारे लिखित पट्टियां ले रखी थीं जबकि जलूस के आगे-आगे भेंसा बुगगी चल रही थी। कांग्रेसियों ने इस मौके पर हरियाणा के महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी सोंपा। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने कहा कि हरियाणा की जनता अब इस तानाशाही और धोखेबाज सरकार से पूरी तरह तंग आ चुकी है। उन्होंने 5 बड़े मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए कहा कि पट्रोल-डीजल, गैस और घरेलू सामान के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार टैक्स वसूलने में मस्त है और आम आदमी का बजट पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। नीट जैसी बड़ी और प्रतिष्ठित परीक्षाओं के पेपर बार- बार लीक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक होना महज इत्तेफाक नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य का सौदा है। पेपर लीक माफिया को सत्ता का पूरा संरक्षण है। हरियाणा में बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश का नौजवान खून-पसीना बहाकर दिन-रात पढ़ाई करता है, आज उसे अपने ही राज्य में पराया बना दिया गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है, वहीं सभी गावों की सडक़ें टूटी पड़ी हैं, जिससे आम जनता परेशान व दुखी है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है वहीं अपराधों का ग्राफ निरंतर बढ़ता जा रहा है। बढ़ती मंहगाई ने आम जनता की कमर ही तोड दी है, किसान कर्ज के बोझ के तले दबता जा रहा है। इन सभी समस्याओं का निदान केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे कांग्रेस की नीतियों से जुड़ें और एक मज़बूत, न्यायपूर्ण और जनहितैषी सरकार के गठन के लिए साथ आएं। इस मौके पर उन्होंने समाजसेवी सिकंदर डागर पर हुए हमले की कटु शब्दों में निंदा करते हुए इसे राजनैतिक संरक्षण पर हुआ अपराध बताया। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे नेता अपने खिलाब उठने वाली आवाज को लाठी-डंडों व हथोडे की चोट से दबाने का प्रयास कर रही है लेकिन वह यह भूल गई कि कांग्रेस न डरी है और न डरेगी बल्कि और बुलंद आवाज में जनसमस्याओं का उठाया जाएगा। इस मौके पर देवेश पुत्र उदयभान, महिला जिला अध्यक्ष सविता कुंडू, पूर्व प्रदेश महासचिव बिलाल अहमद, शुगर सिंह (उपाध्यक्ष) बृजभूषण, सोनू चेयरमैन, असगर हुसैन, बदन सिंह जाटव, (संगठन महासचिव) देवेंद्र शर्मा, (कोषाध्यक्ष) विकेश खंडेलवाल, (महासचिव) भूपेंद्र नौहवार, इरफान खान, विनोद बैंसला, कुलदीप बैंसला, मनोज छावडी, (सचिव) अशोक मुनीरगी, होराम कसाना, नरेंद्र चेची, लक्ष्मी नारायण, देवदत्त, गौरव गोयल, अजीम खान, रोहतास मावई, केकेसी जिला अध्यक्ष रमेश खटना, केकेसी वाइस चेयरमैन, हरियाणा वेदप्रकाश, महिपाल बंधु, राजेंद्र खोकियाका, खेमचंद कुंडू आदि मौजूद थे।




