Gurugram News: बलेरो में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Desh Rojana
On

सेक्टर-93 में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई और हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़ी एक बलेरो गाड़ी के अंदर से एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ।

गुरुग्राम: सेक्टर-93 में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई और हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़ी एक बलेरो गाड़ी के अंदर से एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-93 पुलिस चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
Crime scene investigation with a Mahindra Bolero SUV, police officers exami_20260520_002023_0000
Picture : Ai generated
जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के सेक्टर-93 में एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी लावारिस हालत में सड़क किनारे खड़ी थी। आज सुबह जब वहां से गुजरने वाले राहगीरों को गाड़ी के पास से अजीब सी गंध आई, तो उन्हें किसी अनहोनी का शक हुआ। जब कुछ लोगों ने पास जाकर गाड़ी के शीशे से अंदर झांका, तो ड्राइवर सीट पर एक व्यक्ति बेसुध हालत में पड़ा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-93 पुलिस चौकी के प्रभारी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब बलेरो गाड़ी का दरवाजा खोला तो अंदर बैठे व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने तुरंत क्राइम सीन का मुआयना किया और शव को गाड़ी से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।
 
जींद के नरवाना का रहने वाला था मृतक 
पुलिस द्वारा की गई शुरुआती शिनाख्त में मृतक की पहचान जींद जिले के नरवाना निवासी संजय के रूप में हुई है। संजय एक निजी कंपनी में बतौर ड्राइवर नौकरी करता था। इस दुखद घटना की जानकारी तुरंत मृतक के परिवार को दे दी गई है। परिजनों के गुरुग्राम पहुंचने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
 
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी मौत की वजह
शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि कार के शीशे और दरवाजे पूरी तरह बंद होने के कारण दम घुटने से उसकी जान गई होगी, लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
इस पूरे मामले पर गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता अशोक कुमार ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि आज सुबह सेक्टर-93 पुलिस चौकी इलाके में एक बलेरो गाड़ी से व्यक्ति का शव मिला है। मृतक के शरीर पर प्रथम दृष्टया चोट का कोई निशान नहीं है। मौत के असल कारणों का सटीक खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि पूरी स्थिति साफ हो सके। फिलहाल, सेक्टर-93 पुलिस चौकी की टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Chandigarh News: हैपनिंग हरियाणा 2.0: भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की प्रभावशाली शुरुआत
Nuh Mewat News: नलहड़ मेडिकल कॉलेज की बदहाली के खिलाफ 25 अगस्त को कांग्रेस का धरना, आफताब अहमद बोले—हक के लिए सड़क से विधानसभा तक लड़ेंगे।
Faridabad News : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद विधानसभा में ‘जनसंवाद हेल्पलाइन’ का किया शुभारंभ
Palwal News : अंग्रेजी शासन और हिटलरशाही जैसी सोच से लोकतांत्रिक आवाजों को नहीं दबाया जा सकता: नेत्रपाल अधाना
Faridabad News : सफाई व्यवस्था सुचारु करने के लिए निगम ने कसी कमर, नागरिकों को स्वच्छ माहौल उपलब्ध करवाने में ना डाले कोई बाधा अन्यथा होगी कार्रवाई - यशेंद्र सिंह निगमायुक्त