प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश यात्रा पर टैक्स लगाए जाने की खबरों का सख्ती से किया खंडन

Desh Rojana
On

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश यात्रा पर टैक्स लगाए जाने की खबरों का सख्ती से खंडन किया है। ट्विटर पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ये दावे पूरी तरह गलत हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विदेश यात्रा पर किसी तरह की पाबंदी लगाने का सवाल ही नहीं उठता।

modi 2

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश यात्रा पर टैक्स लगाए जाने की खबरों का सख्ती से खंडन किया है। ट्विटर पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ये दावे पूरी तरह गलत हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है।modiiii

उन्होंने स्पष्ट किया कि विदेश यात्रा पर किसी तरह की पाबंदी लगाने का सवाल ही नहीं उठता। सरकार देशवासियों के लिए ease of doing buisness और ease of living को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह समर्पित  है। नरेंद्र मोदी का यह पोस्ट उन मीडिया पर आया, जिनमें दावा किया गया कि भारत सरकार विदेश यात्रा पर टैक्स/सेस/सरचार्ज लगाने पर विचार कर रही है और इसपर  हाईलेवल पर चर्चा हो रही है।इससे पहले 11 मई को वडोदरा में प्रधानमंत्री ने जनता से अपील की थी कि जहां संभव हो, वहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक इस्तेमाल करें। पेट्रोल-डीजल की खपत कम करें और मेट्रो, इलेक्ट्रिक बस तथा अन्य सार्वजनिक परिवहन को  जरुरी समझे । उन्होंने विदेश में रहने वाले भारतीयों से भी आग्रह किया था कि वे विदेश यात्रा से बचें और इसके बजाय कम से कम पांच विदेशी मेहमानों को भारत घुमाने के लिए आमंत्रित करें।वही  प्रधानमंत्री ने सोने के आयात का जिक्र करते हुए कहा था कि इससे देश का बड़ा धन विदेश जाता है। जब तक हालात सामान्य न हों, तब तक सोना खरीदना टालें।  वहीं, 10 मई को हैदराबाद में प्रधानमंत्री ने कहा था कि देशहित में कुछ समय के लिए विदेश यात्रा टालनी चाहिए।  इन्हीं अपीलों के बीच प्रधानमंत्री ने अब साफ कर दिया है कि विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की खबरें गलत हैं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad