राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विज्ञान, तकनीक और नवाचार को समर्पित प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित

Desh Rojana
On

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत पलवल एवं स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब पलवल के संयुक्त तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी प्रियंका मलिक के मार्गदर्शन में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पलवल में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर विज्ञान, तकनीक और नवाचार को समर्पित एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत पलवल एवं स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब पलवल के संयुक्त तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी प्रियंका मलिक के मार्गदर्शन में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पलवल में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर विज्ञान, तकनीक और नवाचार को समर्पित एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया।a
कार्यक्रम संयोजक पुष्पेंद्र ठाकुर ने बताया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, तार्किक सोच को बढ़ावा देना और नवाचार के प्रति रुचि पैदा करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से स्टूडेंट्स को विज्ञान और तकनीक के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें रचनात्मक और तार्किक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। पूरे आयोजन में स्टूडेंट्स का उत्साह देखने लायक रहा और कार्यक्रम ने युवाओं के भीतर विज्ञान के प्रति नई रुचि पैदा करने का काम किया।
मुख्य वक्ता के रूप में माैजूद रहे खेमपाल सिंह ने स्टूडेंट्स को आधुनिक समय में विज्ञान और तकनीक की भूमिका को समझने तथा नई सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। पीपीटी और वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से स्टूडेंट्स को प्रौद्योगिकी के विभिन्न आयामों से परिचित कराया। उन्होंने आधुनिक विज्ञान और तकनीक के उपयोगों को सरल भाषा में समझाते हुए कहा कि आज के दौर में नवाचार और तार्किक सोच ही युवाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है। प्रस्तुति के दौरान स्टूडेंट्स ने भी उत्सुकता के साथ सवाल पूछे और तकनीकी जानकारियों को समझा।
इस अवसर पर प्रौद्योगिकी विषय आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अभिषेक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया विजेताओं को कार्यक्रम के दौरान सम्मानित भी किया गया।
नरेंद्र कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान और तकनीक किसी भी देश की प्रगति का आधार होते हैं। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, कि “जब राष्ट्र विज्ञान में निवेश करता है, तब वह आत्मनिर्भर बनता है। उन्होंने स्टूडेंट्स को यह संदेश भी दिया कि सवाल पूछना ही विज्ञान की असली शुरुआत है और जिज्ञासा ही नए आविष्कारों को जन्म देती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उदय सिंह, बृजेश, नसीम आदि गणमान्य मौजूद रहे

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad