राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एवं रोजगार अवसरों की दी जानकारी

Desh Rojana
On

मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

फरीदाबाद। मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारत की वैज्ञानिक एवं तकनीकी उपलब्धियों से अवगत कराना तथा उनमें राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
इस अवसर पर 100 से अधिक युवा विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के महत्व, भारत की वैज्ञानिक प्रगति तथा तकनीकी विकास में युवाओं की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से 11 मई 1998 को हुए ऐतिहासिक पोखरण परमाणु परीक्षण-2 पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि किस प्रकार भारत ने वैज्ञानिक क्षमता और आत्मनिर्भरता का परिचय देते हुए विश्व स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई। साथ ही विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के बारे में भी जानकारी दी गई तथा युवाओं को कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पीएम इंटर्नशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन भी करवाया गया, जिससे युवाओं को भविष्य में विभिन्न इंटर्नशिप एवं रोजगार के अवसरों का लाभ मिल सके।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस, विज्ञान एवं तकनीकी विकास तथा आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में निश्चला, अमन यादव, लवली शर्मा, मोहित कुमार मिश्रा, कोनिका यादव एवं जतिन पांडेय के नाम प्रमुख रहे। सभी विजेता विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।PN_3
इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी प्रियंका मलिक, कार्यक्रम पर्यवेक्षक एवं जिला समन्वयक राजेंद्र शर्मा, माय भारत के जिला युवा स्वयंसेवक दीपक, दिक्षांत शर्मा एवं विपुल पराशर विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और तकनीकी ज्ञान के माध्यम से भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य शैलेंद्र त्यागी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों का प्रतीक है और विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ नवाचार एवं अनुसंधान की दिशा में भी आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर शिक्षिका अंजलि मेहता, संगीता दीपांकर तथा अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को विज्ञान, तकनीक एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के संदेश के साथ किया गया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad