Faridabad News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के लिए छपाई कार्य हेतु 7 जुलाई तक भरें ऑनलाइन निविदाएं

Desh Rojana
On

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा के निर्देशानुसार भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूची से संबंधित नोटिसों एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की छपाई के लिए ई-टेंडर (शॉर्ट टर्म टेंडर) प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

फरीदाबाद: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा के निर्देशानुसार भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूची से संबंधित नोटिसों एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की छपाई के लिए ई-टेंडर (शॉर्ट टर्म टेंडर) प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य सभी आवश्यक प्रपत्रों एवं नोटिसों की समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित करना है, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का सफलतापूर्वक संचालन किया जा सके।ayush sinha.jpg (2)

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि इस कार्य के लिए एक समिति का गठन किया गया है, जिसकी निगरानी में संपूर्ण निविदा प्रक्रिया संपन्न होगी। समिति में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अधीक्षक उपायुक्त कार्यालय, लेखाधिकारी उपायुक्त कार्यालय तथा चुनाव कार्यालय के सहायक को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। समिति निर्धारित नियमों एवं वित्तीय प्रावधानों के अनुरूप प्राप्त निविदाओं का परीक्षण एवं मूल्यांकन करेगी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक एजेंसियां एवं फर्में ई-टेंडर (शॉर्ट टर्म टेंडर) के माध्यम से अपनी निविदाएं 30 जून 2026 को दोपहर 2:00 बजे से 7 जुलाई 2026 को दोपहर 2:00 बजे तक ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकती हैं। प्राप्त निविदाओं को गठित समिति की उपस्थिति एवं निगरानी में 7 जुलाई 2026 को दोपहर 2:30 बजे खोला जाएगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad