ठेका कर्मियों को रेगुलर करने में कोई कानून अड़चन नहीं, सरकार की नीयत में खोट: सुभाष लांबा

बिजली कर्मचारी 20 मई को बिजली मंत्री के अंबाला कैंप आफिस पर करेंगे प्रदर्शन: शब्बीर अहमद गनी

Desh Rojana
On

फरीदाबाद: अपनी जान जोखिम में डालकर सालों से काम कर रहे ठेका कर्मचारियों को रेगुलर करने की मांग को लेकर बिजली कर्मचारियों को बुधवार को एनआईटी फरीदाबाद और बल्लभगढ़ डिवीजन कार्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन किया। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद गनी ने इस अवसर पर दो टूक कहा कि अगर सरकार ने ठेका कर्मचारियों को रेगुलर करने की ठोस कार्रवाई नहीं की तो 20 मई को बिजली मंत्री अनिल विज के अंबाला कैंप आफिस पर प्रदर्शन किया जाएगा और वही से आगामी आंदोलन का ऐलान किया जाएगा।

बल्लभगढ़ में आयोजित प्रदर्शन की अध्यक्षता रामकेश साहरण और एनआईटी फरीदाबाद में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुबोध ने की। प्रदर्शनों में इलेक्ट्रिसिटी एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (ईईएफआई) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष लांबा,ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद गनी, केन्द्रीय कमेटी के सदस्य करतार सिंह,मनोज जाखड़, डालचंद शर्मा, सर्कल सचिव कृष्ण कुमार,राम चरण,यूनिट कमेटी के नेता राम प्रकाश कर्दम, दिनेश शर्मा, दिगंबर व सुरेन्द्र शर्मा आदि पहुंचे और संबोधित किया।IMG-20260422-WA0024 सर्कल सचिव कृष्ण कुमार ने आरोप लगाया कि पहले लिखित पत्र लिखने के बावजूद चारों कार्यकारी अभियंताओं ने सूचना के अधिकार की धारा 8.1 का उल्लघंन कर मिलीभगत कर ठेका कर्मियों के निजी शैक्षणिक योग्यता के कागज आरटीआई कार्यकर्ता को उपलब्ध कराए हैं। जिससे अब उनको प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ठेका कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं और उन्हें एक पैसा भी नहीं मिल रहा है। उन्होंने कम से कम दस लाख रुपए देने की मांग की। प्रदर्शन में सर्व सम्मति से कार्यकारी अभियंताओं के इस गैर कानूनी कृत्य के खिलाफ  शीघ्र अतिशीघ्र कानूनी कार्रवाई करने का फैसला लिया गया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए इलेक्ट्रिसिटी एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि ठेका कर्मचारियों को रेगुलर करने में काई कानूनी अड़चन नहीं है, सरकार की नीयत में खोट है। इसलिए सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर निर्णायक आंदोलन का निर्माण करना होगा। उन्होंने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आंदोलन के दबाव में 16 व 18 जून,2014 को चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा सरकार द्वारा बनाई गई रेगुलराइजेशन पालिसियों को भी माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने वैध बताया है।

उन्होंने कहा कि सरकार दिसंबर,2025 को माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले को यह कहकर टाल रही थी ‌कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बावजूद ही फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब ठेका कर्मचारियों को पक्का करने में कोई भी कानूनी अड़चन नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले भी कोई अड़चन नहीं थी, केवल सरकार की नीयत में खोट होने के का लाखों ठेका कर्मचारी रेगुलर होने से वंचित हैं। यूनिट के प्रधान रामकेश साहरण व सचिव वेदप्रकाश कर्दम ने कहा कि 20 मई के प्रदर्शन में सैकड़ों कर्मचारी शामिल होंगे।

प्रदर्शन में यूनिट कमेटी के नेता नवीन रावत, सुनील शर्मा, पूर्ण दत्त, राहुल गौड़, रफी मोहम्मद, अशोक कुमार,मयंक शर्मा,सुमीम मालिक,छवि कांत शर्मा,वेद प्रकाश पाराशर, सतपाल, धर्मेन्द्र रावत, पंकज,लखन हसीजा, तेजेन्द्र सिंह,शालनी,सुधा, मुकेश, प्रमोद , महेंद्र सिंह, राकेश आदि मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

सभी देव भूमि उत्तराखंड की संस्कृति और मर्यादा का रखे पूरा ध्यान:- ओमप्रकाश जमदग्नि, दर्जाधारी राज्यमंत्री उत्तराखंड
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीएसआर फंड से 5 करोड़ रुपए की नई स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन
बिना काम पूरा हुए 33 करोड़ की पेमेंट करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विजिलेंस जांच के दिए निर्देश
सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में मनाया जाएगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” : डीसी आयुष सिन्हा
20 वर्ष अनुभव वाले कलाकार कर सकेंगे “गुरू शिष्य परंपरा योजना” में आवेदन : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल