गुरुग्राम पहुंच बृजेंद्र की "सद्भाव यात्रा" में शरीक हुए राहुल गांधी

भाजपा ने चुनाव चोरी का सिस्टम बनाया, चुनाव चोरी कर जीत रही भाजपा : राहुल गांधी

Desh Rojana
On

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के सर्वेसर्वा राहुल गांधी ने भाजपा पर पूरे देश में चुनाव चोरी का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने चुनाव चोरी का सिस्टम बना लिया है।

गुरुग्राम: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के सर्वेसर्वा राहुल गांधी ने भाजपा पर पूरे देश में चुनाव चोरी का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने चुनाव चोरी का सिस्टम बना लिया है। चुनाव आयोग और ब्यूरोक्रेसी भाजपा के कंट्रोल में है। लाखों नाम काट देते हैं, नए नाम जोड़ देते हैं। भाजपा ने पहले हरियाणा के साथ मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में चुनाव चोरी किया और अब असम और पश्चिम बंगाल में भी चुनाव चोरी कर लिया है। राहुल गांधी शुक्रवार को गुरुग्राम में पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा में शामिल होने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले राहुल बृजेंद्र सिंह और अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ खांडसा चौक से एसडी स्कूल तक करीब एक किलोमीटर पैदल चले। करीब 16 मिनट के भाषण में राहुल के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की आवश्यक जरूरतें अडानी समूह को बेच दी। अब निकोबार आइलैंड अडानी को दे दिया। उन्होंने कहा कि बृजेंद्र की यात्रा के दौरान सबसे मुख्य मुद्दा युवाओं की बेरोजगारी का सामने आया है। पूरे देश में यही हाल है। प्राइवेट यूनिवर्सिटी से डिग्री तो मिल रही है, लेकिन रोजगार नहीं मिल रहा। भाजपा की नीतियों के कारण देश में छोटी इंडस्ट्री बंद हो रही हैं।

WhatsApp Image 2026-05-08 at 10.49.31 PM


हर प्रदेश में पार्टी के युवा नेता निकाले यात्रा:  राहुल गांधी ने बृजेंद्र सिंह की इस यात्रा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इससे बृजेंद्र को ही नहीं पार्टी और हरियाणा की जनता को भी बहुत फायदा होगा। बृजेंद्र ने यात्रा के दौरान हरियाणा के लोगों की पल्स (नब्ज) सुनकर समझी है। बृजेंद्र हजारों किलोमीटर चले। यह मेहनत सबने देखी। मेरा पूरा सपोर्ट इस यात्रा को, हरियाणा कांग्रेस और ऑल इंडिया कांग्रेस का स्पोर्ट भी यात्रा को है। राहुल ने कहा कि देश भर में कांग्रेस पार्टी में हमारे जो युवा नेता हैं, उन सबको जनता के बीच में इस तरह की यात्रा करनी चाहिए।

WhatsApp Image 2026-05-08 at 10.49.31 PM (1)

पीएम नरेंद्र मोदी बोला हमला, एपस्टिन फाइल का दिया हवाला : भाषण के दौरान राहुल गांधी पीएम नरेंद्र मोदी पर हमलावर रहे। राहुल ने कहा कि आपका सारा डेटा नरेंद्र मोदी ने अमेरिका को पकड़ा दिया। राहुल ने एपस्टिन फाइल का जिक्र करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की पूरी हिस्ट्री उस फाइल में है। ट्रंप कहता है कि नरेंद्र मोदी का करियर एक मिनट में खत्म कर दूंगा।  है। मोदी की अडानी से सांठगांठ है। अमेरिका में इसके ऊपर क्रिमिनल केस है। ये केस अडानी पर नहीं है, ये नरेंद्र मोदी पर है। मोदी और अडानी एक हैं। कंपनी का नाम अडानी है, मोदानी होना चाहिए।

WhatsApp Image 2026-05-08 at 10.49.31 PM (2)

लोकतंत्र और संविधान पर आक्रमण कर रही भाजपा: राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा देश के लोकतंत्र और बाबा साहेब के संविधान पर आक्रमण कर रही है। संविधान ने लोगों को जो मूल अधिकार दिए हैं। उन पर आक्रमण कर रही है। हम इस बात को नहीं भूलेंगे, चाहे कुछ भी हो जाए। इस देश में दो ही विचारधाराएं हैं, एक नफरत की और एक कांग्रेस पार्टी की। बाकी सारी की सारी पार्टियां इनके सामने नहीं खड़ी हो पाएंगी। अंत में कांग्रेस पार्टी ही इनको हराएगी।

WhatsApp Image 2026-05-08 at 10.49.32 PM (1)

भारत जोड़ो यात्रा की दिलाई याद : राहुल गांधी ने कहा कि कुछ साल पहले हमने कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा की थी। 4000 किलोमीटर तक हम चले और हमारे साथ लाखों लोग चले थे। एक नारा था, 'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोली'। यह नारा हमारा नारा नहीं था, यह नारा भीड़ से आया था। बृजेंद्र सिंह ने उसी प्रकार हरियाणा में यह यात्रा की, जनता के बीच में गए और हरियाणा की सड़कों पर चले। 

WhatsApp Image 2026-05-08 at 10.49.33 PM (2)

 कांग्रेस भाजपा और मोदी को हराएगी: उन्होंने अपने भाषण के अंत में पार्टी कार्यकर्ताओं के जोश भरते हुए कहा कि आप लिखकर ले लो, कांग्रेस पार्टी नरेंद्र मोदी और भाजपा को हराएगी, फिर देखना हम नरेंद्र मोदी के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं। उन्होंने यह भी इशारा किया कि विपक्ष की किसी भी पार्टी में भाजपा को हराने का दम नहीं है। कांग्रेस ही यह कर सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बब्बर शेर कहकर सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि किसी से डरने की जरूरत नहीं है। सत्ताधारियों से भी नहीं। 

किसानों को बर्बाद करने की हुई डील: राहुल ने पीएम मोदी पर हमलावर होते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने यूएस से ऐसी डील की है जिससे देश का किसान बर्बाद हो जाएगा। अब भारत में अमेरिकी कृषि उत्पाद बिकेंगे। हर साल भारत अमेरिकी किसानों से साढ़े नौ हजार लाख करोड़ रुपए के उत्पाद खरीदने का करार कर चुका है। राहुल ने आरोप लगाया कि मैंने यूएस डील पर लोकसभा में भाषण दिया, अमित शाह ने चार घंटे मुझे बोलने नहीं दिया। मोदी लोकसभा से भाग गए, वह आंख से आंख नहीं मिला सके। अडानी इनकी पूरी मार्केटिंग करता है। इनके पास ईडी है, सीबीआई है, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट है। 

WhatsApp Image 2026-05-08 at 10.49.32 PM


हुड्डा ने बृजेंद्र को बताया "अजीज": नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने भाषण की शुरुआत बृजेंद्र सिंह को "मेरे अजीज" कहकर की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को हरियाणा से विशेष प्यार है। कभी वे किसान के घर खाना खाने जाते हैं। मैं उन्हें बधाई देता हूं कि उन्होंने देश के किसान, मजदूर और महिलाओं को बचा दिया। बीजेपी वाले जो तीन कानून लेकर आए थे, उन्हें आपने आगे बढ़ने से रोका है। 

महिला आरक्षण लागू करे भाजपा: हुड्डा ने कहा कि महिला आरक्षण अधिनियम 2023 में ही पास हो गया। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के समय से लेकर मनमोहन सिंह और सोनिया जी के प्रयासों से बिल राज्यसभा में पास हुआ। भाजपा उसे लागू क्यों नहीं कर रही। भाजपा महिलाओं के साथ जो चालाकी कर रही थी, महिला आरक्षण बिल को लेकर, अब बीजेपी वाले संशोधन लेकर आए, लेकिन आपने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा जब हरियाणा में आई थी, तब भी हरियाणा के लोगों ने बहुत प्यार दिया था।
 
 देश की जनता राहुल गांधी में देख रही भविष्य : राव नरेंद्र 

प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि आपके यहां आने से हरियाणा के युवाओं में नया जोश है। आपको देश का गरीब व्यक्ति भविष्य के रूप में देख रहा है। हरियाणा का एनसीआरबी की रिपोर्ट में देश में चौथा स्थान आया है, यहां की लॉ एंड ऑर्डर की बहुत बुरी स्थिति है। बिहार भी हरियाणा से अच्छा है। हालांकि, आपने बीजेपी द्वारा किए जा रहे सारे षडयंत्रों को फेल करने का काम किया है, चाहे वह वोट चोरी का मुद्दा हो या अन्य कोई। आपके अंदर नेहरू जी और राजीव जी जैसी दूरदृष्टि है और इंदिरा जी जैसी दृढ़ता है। जल्द ही देश की बागडोर आपके हाथ में होगी।

अब तक 85 विधानसभा कवर, राहुल गांधी के आने से पूर्ण हुई यात्रा : बृजेंद्र 

बृजेंद्र सिंह ने कहा कि यात्रा का यह 85वां पड़ाव है, लेकिन राहुल गांधी के आने से यह यात्रा पूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि पांच अक्टूबर से शुरू हुई इस यात्रा के दौरान अब तक करीब 26- 27 हजार किलोमीटर चले हैं। इस यात्रा के जरिए हमने लोगों को यह संदेश दिया है कि बीजेपी के लोगों द्वारा फैलाई जा रही नफरत से बचकर रहें। यह यात्रा हमने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर शुरू की है। इन सात महीनों में अनेकों मुद्दे हमारे सामने आए, चाहे वोट चोरी की बात करें, बेरोजगारी की बात करें, किसानों के मुद्दे की बात करें, लॉ एंड ऑर्डर की बात करें, कोई भी मुद्दा उठा लें, यह बीजेपी सरकार सोई हुई है।

राहुल की मौजूदगी ने एकजुट दिखी कांग्रेस : इस दौरान कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता मंच पर मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने एक बार फिर राहुल गांधी के सामने एकजुटता दिखाई। हुड्डा और रणदीप सुरजेवाला एक दूसरे के आजू बाजू बैठे नजर आए। कैप्टन अजय, प्रभारी बीके हरिप्रसाद भी मंच पर मुख्य पंक्ति में बैठे। राजबब्बर और दूसरे नेताओं को दूसरी पंक्ति में स्थान मिला। कुल मिलाकर यात्रा के अंतिम पड़ाव पर पूरी कांग्रेस एक जुट नजर आई। हालांकि पहले हुड्डा खेमे की ओर से इसे बृजेंद्र की निजी यात्रा बताकर इससे किनारा किया जा रहा था। लेकिन आज सभी कांग्रेसी इस यात्रा में नजर आए।

 

 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad