सीसीए पंजाब टेलीकॉम सर्किल द्वारा जालंधर में टेलीकॉम आउटरीच कार्यक्रम (TOP) का आयोजन
संचार मंत्रालय, दूरसंचार विभाग के अंतर्गत कार्यालय नियंत्रक संचार लेखा (CCA), पंजाब टेलीकॉम सर्किल द्वारा दिनांक 06.05.2026 को WMS, जालंधर में टेलीकॉम आउटरीच कार्यक्रम (TOP) का आयोजन किया गया।
संचार मंत्रालय, दूरसंचार विभाग के अंतर्गत कार्यालय नियंत्रक संचार लेखा (CCA), पंजाब टेलीकॉम सर्किल द्वारा दिनांक 06.05.2026 को WMS, जालंधर में टेलीकॉम आउटरीच कार्यक्रम (TOP) का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में श्री शिवम कटियार, उप निदेशक, डब्ल्यूएमएस जालंधर ने सहभागिता की। श्रीमती ज्योति गोयल, सहायक नियंत्रक संचार लेखा, पंजाब, श्री भारत कटारिया, सहायक लेखा अधिकारी तथा राजस्व अनुभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित रहे। विभिन्न टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं (TSPs) एवं इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISPs) के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान राजस्व, लाइसेंस शुल्क ( एवं SARAS का अवलोकन, लाइसेंस अनुबंध की वित्तीय शर्तें तथा SARAS प्लेटफॉर्म एवं शिकायत निवारण तंत्र पर विस्तृत प्रस्तुतियां दी गईं।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण टेलीकॉम लाइसेंसधारियों के साथ एक-से-एक संवाद सत्र रहा, जिसमें लाइसेंस शुल्क आकलन से संबंधित बकाया मामलों पर चर्चा की गई तथा प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया गया।
श्रीमती ज्योति गोयल, सहायक नियंत्रक संचार लेखा, पंजाब ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य TSPs एवं ISPs को लाइसेंस एवं वित्तीय शर्तों, भूमिकाओं एवं दायित्वों के प्रति जागरूक करना तथा नए एवं मौजूदा लाइसेंसधारियों को स्पष्टता प्रदान करना है। उन्होंने SARAS ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से लाइसेंस शुल्क भुगतान, दस्तावेज अपलोड, बैंक गारंटी मॉड्यूल तथा शिकायत निवारण प्रणाली की जानकारी भी साझा की।
उन्होंने आश्वस्त किया कि सीसीए, पंजाब का कार्यालय सभी TSPs एवं ISPs, विशेषकर नए उद्यमियों को सहयोग प्रदान करने तथा पारदर्शी एवं कुशल दूरसंचार पारितंत्र सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम को प्रतिभागियों द्वारा सराहा गया तथा उन्होंने उपयोगी जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। प्रतिभागियों ने श्री विजेन्द्र एन. टंडन, सीसीए पंजाब के नेतृत्व की भी सराहना की।
अंत में श्री भरत कटारिया, सहायक लेखा अधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

About The Author
संबंधित समाचार



