बाढ़ आपदा पर कुरुक्षेत्र में 14 मई को दो स्थानों पर की जाएगी मेगा मॉक ड्रिल: विश्राम कुमार मीणा

Desh Rojana
On

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला में 14 मई को प्रस्तावित बाढ़ आपदा से निपटने के लिए दो स्थानों पर मेगा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मॉक ड्रिल केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आपदा के समय वास्तविक स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

कुरुक्षेत्र। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला में 14 मई को प्रस्तावित बाढ़ आपदा से निपटने के लिए दो स्थानों पर मेगा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मॉक ड्रिल केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आपदा के समय वास्तविक स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाएं अचानक उत्पन्न होती हैं, इसलिए सभी विभागों को पहले से तैयार रहना बेहद जरूरी है।11
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले हरियाणा के वित्त सचिव डीके बेहरा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मॉक ड्रिल के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई और इसमें शामिल सभी विभागों की भागीदारी व जिम्मेदारियों की समीक्षा की गई।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि मॉक ड्रिल के दौरान हर विभाग अपनी भूमिका का गंभीरता से निर्वहन करे, ताकि किसी भी वास्तविक आपदा के समय जान-माल के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके। उपायुक्त ने अधिकारियों निर्देश दिए गए कि मॉक ड्रिल के दौरान संभावित परिस्थितियों जैसे घग्घर नदी के बैकफ्लो, शहर में जलभराव, भवन क्षति, लोगों के फंसने और राहत एवं बचाव कार्यों की चुनौतियों का वास्तविक रूप से अभ्यास किया जाए। इसके साथ ही राहत शिविरों की स्थापना, घायलों के उपचार, एम्बुलेंस सेवाओं की उपलब्धता, ट्रैफिक प्रबंधन और संचार व्यवस्था को भी परखा जाएगा।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, नगर परिषद, बिजली निगम तथा आपातकालीन सेवाओं सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। सभी विभागों को निर्देश दिए गए कि वे आपसी समन्वय को मजबूत रखते हुए आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने की क्षमता विकसित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य इस मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाना, विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
इस मौके पर एसडीएम थानेसर अमन कुमार, एसडीएम लाडवा अनुभव मेहता, एसडीएम पिहोवा अनिल कुमार दून, डीएसपी सुनील कुमार, डीएसओ चेतना चौधरी, सिंचाई विभाग के एक्सईएन मनीष बब्बर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad