Gurugram News: महिला पुलिस अधिकारियों के लिए स्पेशल वैलनेस पहल ‘शी प्रोटेक्ट्स अस, वी प्रोटेक्ट हर’ अभियान

100 से अधिक महिला पुलिस कर्मियों को हेल्थ, वैलनेस तथा प्रीवेंटिव केयर

Desh Rojana
On

दिन रात जनसेवा में जुटी महिला पुलिसकर्मियों की सेहत संवारने के लिए एक अनोखी पहल हुई है। इस पहल के तहत शी प्रोटेक्ट्स अस, वी प्रोटेक्ट हर’ अभियान शुरू हुआ है।

गुरुग्राम: दिन रात जनसेवा में जुटी महिला पुलिसकर्मियों की सेहत संवारने के लिए एक अनोखी पहल हुई है। इस पहल के तहत शी प्रोटेक्ट्स अस, वी प्रोटेक्ट हर’ अभियान शुरू हुआ है। इस अभियान में पुलिस के साथ फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट ने सहभागिता की है। IMG-20260524-WA0041
इसके जरिए 100 से अधिक महिला पुलिस कर्मियों की विभिन्न जांच की गई। इस अवसर पर मानेसर डीसीपी प्रबीना पी मानेसर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। इस पहल का मकसद महिला पुलिस अधिकारियों के अथक समर्पण और सेवाभाव को सम्मानित करने के साथ-साथ उन्हें अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक जागरूक बनाना, मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना और नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच के लिए उन्हें प्रेरित करना था। इसके तहत् विशेषज्ञों के नेतृत्व में प्रतिभागियों के लिए वैलनेस सत्र, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों तथा मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। प्रोग्राम के अंतर्गत डॉ राहुल भार्गव, प्रिंसीपल डायरेक्टर एवं चीफ हेमेटोलॉजी, डॉ रमा जोशी, चेयरमैन-गाइनी ओंकोलॉजी एंड रोबोटिक सर्जरी तथा डॉ वेदांत काबरा, प्रिंसीपल डायरेक्टर-सर्जिकल ओंकोलॉजी, फोर्टिस गुरुग्राम समेत कई प्रमुख डॉक्टरों ने विशेषज्ञ सत्रों का नेतृत्व किया जिनमें महिलाओं की सेहत, प्रीवेंटिव केयर, कैंसर जागरूकता, लाइफस्टाइल प्रबंधन और वैलनेस पर जोर दिया गया। इसके अलावा, इन फ्रंटलाइन कर्मियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य पर भी एक सत्र आयोजित किया गया तथा तनाव प्रबंधन और भावनात्मक खुशहाली के विषय पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर में कई जरूरी प्रीवेंटिव स्क्रीनिंग्स जैसे पैप स्मीयर, मैमोग्राफी, एसजीपीटी, एसजीओटी, सीबीसी, कलेस्ट्रॉल, तथा क्रिटनाइन जांच आदि को भी शामिल किया गया था।IMG-20260524-WA0042
इस अवसर पर डीसीपी प्रबीना पी, ने कहा कि महिला पुलिस कर्मी अक्सर अपनी बेहद दबाव वाली पेशेवर जिम्मेदारियों और व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं के बीच तालमेल बैठाने का प्रयास करती हैं, और ऐसे में यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है कि वे नियमित स्वास्थ्य जांच तथा मेंटल वैलनेस पर भी ध्यान दें। उन्होंने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट का आभार जताया। 
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad