तावडू में सीएम का आगमन 15 फरवरी को, हेलीपैड से नई अनाज मंडी तक कड़ी सुरक्षा।

नूंह डीसी और एसपी ने संयुक्त रूप से स्थल का किया निरीक्षण।

Desh Rojana
On

जिले के तावडू नगर में 15 फरवरी को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की 'विकसित सोहना-तावडू महारैली' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण जनसभा की तैयारियां प्रशासन ने युद्ध स्तर पर शुरू कर दी हैं। रैली का मुख्य स्थान तावडू अनाज मंडी का टीन शेड निर्धारित किया गया हैI

तावडू, नूंह: जिले के तावडू नगर में 15 फरवरी को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की 'विकसित सोहना-तावडू महारैली' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण जनसभा की तैयारियां प्रशासन ने युद्ध स्तर पर शुरू कर दी हैं। रैली का मुख्य स्थान तावडू अनाज मंडी का टीन शेड निर्धारित किया गया है, जहां मुख्यमंत्री विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे तथा जनता को संबोधित करेंगे। रैली स्थल का निरीक्षण एक बार डीसी के नेतृत्व में हो चुका है।

1002185322
गुरुवार को एक बार फिर उपायुक्त अखिल पिलानी और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने रैली स्थल, हेलीपैड, पार्किंग व्यवस्था और पूरे रूट का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान तावडू एसडीएम जितेंद्र गर्ग, तावडू डीएसपी अभिमन्यु लोहान, सोहना-तावडू विधायक तेजपाल तंवर सहित लोक निर्माण, स्वास्थ्य, बिजली, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, नगर पालिका और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण करीब एक घंटे तक चला, जिसमें सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की गई। लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार की गई ड्राइंग के अनुसार रैली स्थल को चार अलग-अलग क्षेत्रों में विभाजित किया जाएगा। मीडिया के लिए अलग गैलरी, वीआईपी के लिए विशेष व्यवस्था, पुलिस की विभिन्न नाकों पर ड्यूटी और आमजन की सुविधा का पूरा ख्याल रखा गया है। मुख्यमंत्री का वीआईपी काफिला अनाज मंडी के एक गेट से प्रवेश करेगा, जबकि शहरवासी और अन्य नागरिक दूसरे गेट से पैदल शामिल होंगे। अनाज मंडी के पीछे मार्केट कमेटी की जगह पर पार्किंग की व्यापक व्यवस्था की गई है। यहां दीवार तोड़कर अलग प्रवेश द्वार बनाया गया है, ताकि आमजन आसानी से रैली स्थल तक पहुंच सकें। मुख्यमंत्री के लिए हेलीपैड नगर के महाविद्यालय परिसर में तैयार किया गया है, जो रैली स्थल से लगभग ढाई किलोमीटर की दूरी पर है। हेलीपैड से रैली स्थल तक के पूरे रूट, सड़क सुरक्षा और वीआईपी व्यवस्था का भी गहन निरीक्षण किया गया। इसकी रिपोर्ट विभागों द्वारा अंतिम रूप दी जा रही है। निरीक्षण के बाद सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक ली गई, जिसमें डीसी और एसपी ने प्रत्येक विभाग को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने टेंट लगाने वाले ठेकेदारों को भी सख्त निर्देश दिए कि रैली में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इस दौरान सोहना-तावडू विधायक तेजपाल तंवर ने मौके पर कहा कि इस रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को किसी भी प्रकार की चूक न होने देने के निर्देश दिए और बताया कि मुख्यमंत्री की इस महारैली के माध्यम से तावडू क्षेत्र को कई बड़ी सौगातें मिलने वाली हैं।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ. संदीप मेहता, तहसीलदार रीता ग्रोवर, नगर पालिका सचिव मोहित हुड्डा, एम.ई. मनीष सहरावत, जेई राशीद, एसडीओ आबिद, बीडीपीओ अरुण कुमार, एसएमओ निहाल सिंह सोलंकी, एसडीओ ब्रह्म प्रकाश, जेइ राजेश कुमार यादव, जेई तपेश कुमार, थाना प्रभारी नरेश कुमार, मार्केट कमेटी अध्यक्ष मुकेश यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवम गर्ग और एमथ्रीएम फाउंडेशन की टीम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन में इस रैली को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि सभी व्यवस्थाएं समय पर और उच्च स्तरीय होंगी, ताकि यह महारैली यादगार बन सके।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad