जिला पीस कमेटी की बैठक में बोले डीसी एसपी भाईचारे व सौहार्द की मिसाल है मेवात

शांतिपूर्ण ढंग से धार्मिक कार्यक्रम मनाने का किया आह्वान

Desh Rojana
On

उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि जिला प्रशासन नूंह के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और हाल ही में हरियाणा सरकार द्वारा करीब 75 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें म्यूजियम, लाइब्रेरी, नगर परिषद कार्यालय भवन, ऑडिटोरियम सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। 

नूंह: उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि जिला प्रशासन नूंह के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और हाल ही में हरियाणा सरकार द्वारा करीब 75 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें म्यूजियम, लाइब्रेरी, नगर परिषद कार्यालय भवन, ऑडिटोरियम सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा गांव छपेड़ा में बनने वाले ड्राइविंग स्कूल की टेंडर प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। उपायुक्त यह जानकारी बुधवार को आयोजित जिला पीस कमेटी की बैठक में दे रहे थे। 
उपायुक्त ने कहा कि नूंह की जनता के सहयोग से जिले के विकास पर विशेष फोकस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 17 मई से शुरू होने वाली 84 कोस ब्रज परिक्रमा, 27 मई को ईद, सावन माह में कांवड़ यात्राएं तथा मंदिरों से निकलने वाली जलाभिषेक यात्राओं सहित अनेक धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन होने हैं। इन सभी आयोजनों को भाईचारे, प्रेम और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में पीस कमेटी के सदस्य सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि मेवात की वर्षों पुरानी परंपरा रही है कि यहां सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर त्योहार और सामाजिक आयोजन मनाते हैं और यह परंपरा आगे भी कायम रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 84 कोस ब्रज परिक्रमा गांव बिछौर और गांव नीमका से होकर गुजरती है, जहां स्थानीय लोग श्रद्धालुओं का स्वागत कर जलपान सहित अन्य व्यवस्थाएं करते हैं।
उपायुक्त ने पीस कमेटी सदस्यों से अपील की कि वे लोगों को जागरूक करें कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि में भाग न लें। उन्होंने सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करने, सड़कों पर रील न बनाने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक या गलत सामग्री साझा न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार निगरानी रखे हुए है। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है ताकि वे सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकें।
पुलिस अधीक्षक डा. अर्पित जैन ने कहा कि पुलिस प्रशासन गौकशी, नशा तस्करी और सोशल मीडिया गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखे हुए है तथा कई मामलों में एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहें और शिक्षा व खेलों पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि कई बार सोशल मीडिया पर लोग बिना जानकारी के आपत्तिजनक सामग्री साझा कर देते हैं, जिससे वे कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ जाते हैं। इसलिए किसी भी प्रकार की पोस्ट या सामग्री साझा करने से पहले सावधानी बरतें। एसपी ने बताया कि नशे के खिलाफ भी पुलिस लगातार अभियान चला रही है। मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना डॉक्टर की सलाह के नशीली दवाइयां किसी को न दें। गौकशी में शामिल पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 
बैठक में पीस कमेटी सदस्य एवं पूर्व मंत्री कंवर संजय सिंह ने कहा कि मेवात भाईचारे की मिसाल है और यहां समाज के लोग मिल-बैठकर फैसले लेते हैं। उन्होंने युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए स्कूल स्तर पर प्रयास बढ़ाने की आवश्यकता बताई।
पीस कमेटी सदस्य एवं हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक जाकिर हुसैन ने कहा कि जिला में शांति बनाए रखने तथा युवाओं को नशा, दहेज और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाने चाहिएं। पीस कमेटी सदस्य बनी राम मंगलम ने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस बैठक को सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि इससे सभी समाजों के लोगों को भाईचारे और सौहार्द के साथ मिलकर कार्य करने का संदेश मिलता है। बैठक में जीएस मलिक, तैयब हुसैन घासड़िया, मुफ्ती जाहिद, डा. शमशुद्दीन, हबीब हवन नगर सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने सुझाव दिए और सामाजिक एवं धार्मिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग का आश्वासन दिया।
इस बैठक में नगरपरिषद नूंह के चेयरमैन संजय मनोचा, नगरपालिका पुन्हाना चेयरमैन बलराज सिंगला, सुरेंद्र प्रताप आर्य, जावेद अहमद, पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद, हेमराज शर्मा, रमेश मानूवास, तैयब हुसैन, याहया करीमी, मोलाना कासिम,  इंजीनियरिंग कॉलेज पल्ला के निदेशक डॉ रफी ख्वाजा, जाहिद बाई, ताहिर हुसैन, नासिर हुसैन, मोलाना शेर मोहम्मद  सहित अन्य पीस कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे। इसके अलावा अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति, एसीयूटी अमितेज, एसडीएम पुन्हाना अमित कुमार, एसडीएम तावडू जितेन्द्र कुमार, एसडीएम फिरोजपुर झिरका लक्ष्मी नारायण, एसडीएम नूंह कुंवर आदित्य विक्रम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
WhatsApp Image 2026-05-13 at 11.15.34 PM
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: इंटरनेट या वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई कानून नहीं, ठगों से रहें सतर्क: एसपी दीपक कुमार
Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश
Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की
Mewat /Taudu News: तावडू नगरपालिका में ‘फर्जी बिलों’ का कथित खेल! ME पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिकायत से मचा हड़कंप।
Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।