राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पथ संचलन

शस्त्र पूजन व विजयादशमी उत्सव मनाया गया

Desh Rojana
On

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को विजयादशमी पर्व पर नगर में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। 

नसीम खान

 

तावडू। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को विजयादशमी पर्व पर नगर में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। मुख्य पथ संचलन राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ पुनः विद्यालय प्रांगण में संपन्न हुआ।

शस्त्र पूजन के साथ मनाया विजयादशमी उत्सव : 

 

इससे पूर्व विद्यालय परिसर में शस्त्र पूजन व ध्वज वंदन के साथ विजयादशमी उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विभाग बौद्धिक शिक्षण विनोद पिनगवां ने उपस्थित स्वयंसेवकों और नगरवासियों को संबोधित करते हुए विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पूज्य डॉ. हेडगेवार द्वारा 100 वर्ष पूर्व प्रारंभ किया गया यह संगठन आज विराट बट वृक्ष का रूप धारण कर चुका है और पूरे देश में लगभग 83 हजार शाखाओं के माध्यम से गांव-गांव तक फैला हुआ है। शाखाओं के जरिए स्वयंसेवकों को संस्कार, अनुशासन और देशभक्ति की सीख दी जाती है।

ये लोग रहे मौजूद : 

इस अवसर पर नगर कार्यवाहक चरण सिंह, टेकचंद सैनी, जय सिंह, दाऊ दयाल, मास्टर विनोद, संजय गोयल, धर्मेंद्र भारद्वाज, शिवम गर्ग, तरुण रोहिल्ला, राहुल शर्मा, संजय मंगला, वैभव गर्ग, राकेश सचदेवा, जगत प्रजापत सहित सैकड़ों स्वयंसेवक एवं नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

 

Views: 0

संबंधित समाचार