जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए कानूनी जागरूकता शिविर

गांव नगला भीकू में ग्रामीणों तथा कंपनी में श्रमिकों को दी कानून व अधिकारों की जानकारी

Desh Rojana
On

जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं डीएलएसए पलवल की चेयरपर्सन राज गुप्ता के मार्गदर्शन तथा सीजेएम एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल के सचिव हरीश गोयल के नेतृत्व में 

जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं डीएलएसए पलवल की चेयरपर्सन राज गुप्ता के मार्गदर्शन तथा सीजेएम एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल के सचिव हरीश गोयल के नेतृत्व में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की पैनल अधिवक्ता अनुराधा ने मंगलवार को मार्शल ऑटी इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी गदपुरी में कानूनी जागरूकता शिविर लगाकर श्रमिक सुरक्षा अभियान के तहत श्रमिकों को उनकी सुरक्षा और अधिकार के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर श्रम विभाग से और शक्ति वाहिनी से रचना सौरोत व महेंद्र देशवाल, मार्शल ऑटो प्रोजेक्ट मैनेजर प्रयास अरोड़ा मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2025-11-18 at 2.15.42 PM

अधिवक्ता अनुराधा ने कंपनी के करीब 40 मजदूरों को उनके श्रम अधिकारों की कानूनी जानकारी देकर जागरूक किया।
इसी प्रकार अधिवक्ता भीम सिंह ने ग्राम पंचायत नंगला भीकू में नालसा स्कीम, किसान जागरूकता व हार्वेस्टिंग हार्मनी के बारे में शिविर लगाकर लोगों को जागरूकता किया। इस अवसर पर उनके साथ पीलवी सुंदर लाल सैनी, कृषि से सुपरवाइजर कुलदीप बघेल मौजूद रहे। अधिवक्ता भीम सिंह ने ग्रामीणों को नालसा स्कीम 2024, किसान जागरूकता व हार्वेस्टिंग हार्मनी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर से महिला, पुरुष, बच्चे व किसान लाभान्वित हुए।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad