उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने समाधान शिविर में की जन शिकायतों की सुनवाई

शिकायतों का गंभीरता के साथ प्राथमिक आधार पर करें निवारण

Desh Rojana
On

 उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन के लिए जनहित सर्वोपरि है। समाधान शिविरों का मूल उद्देश्य भी जनता की तकलीफों और परेशानियों को दूर करना है।

पलवल:-  उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन के लिए जनहित सर्वोपरि है। समाधान शिविरों का मूल उद्देश्य भी जनता की तकलीफों और परेशानियों को दूर करना है। उन्होंने कहा कि जिला के प्रशासनिक अधिकारी जन समस्याएं सुनते समय जनहित को सर्वोपरि रखें और प्राथमिकता के आधार पर आमजन की शिकायतों का समाधान करें ताकि पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को न्याय मिल सके। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुन रहे थे। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों का विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से औचक निरीक्षण करते हुए समाधान शिविर की कार्यवाही देखी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

WhatsApp Image 2026-04-09 at 11.39.41 PM (2)

उपायुक्त डा. वशिष्ठ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अधिकारी नागरिकों की शिकायतों का गंभीरता के साथ प्राथमिक आधार पर निवारण करें ताकि नागरिकों को अपनी शिकायत के समाधान के लिए बार-बार समाधान शिविर में न आना पड़े। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य लक्ष्य जनता को राहत देना है। यदि कोई व्यक्ति शिकायत लेकर आता है तो संबंधित विभाग के अधिकारी उसी समय पूरी गंभीरता से मामले की जांच करें और यथासंभव उसी दिन समाधान सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाली प्रत्येक शिकायत का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से दर्ज किया जाए ताकि उसकी प्रगति की निगरानी आसानी से की जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को समाधान शिविर से संबंधित लंबित शिकायतों का तत्काल प्रभाव से निवारण करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अवसर सीटीएम प्रीति रावत, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, डीएसपी नरेंद्र खटाना, तहसीलदार दिनेश कुमार, सीएमओ डा. सतेंद्र वशिष्ठ, उप सिविल सर्जन चाइल्ड हेल्थ केयर डा. संजीव तंवर, उप सिविल सर्जन डा. रामेश्वरी,  सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Faridabad News : सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
Faridabad News : अभिनेत्री निमरत कौर ने फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 में भाग लेने का किया आह्वान
Palwal News : शिक्षकों की लंबित मांगो व अतिथि अध्यापकों के नियमितिकरण को लेकर 23 सितंबर को शिक्षा मंत्री कैंप कार्यालय पर करेंगे जोरदार प्रदर्शन- हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ
Palwal News : पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलावलपुर में मदर टेरेसा सर्विस क्लब द्वारा बच्चों को जूते वितरित किए
Palwal News : आरबीएसके टीम सीएचओ एवं ह्यूमाना फाउंडेशन के बीच इंटरैक्टिव मीटिंग एवं ब्रेनस्टॉर्मिंग डिस्कशन का आयोजन