चोरी की तीन बाइकों के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
सीआईए एविटी स्टाफ हथीन ने बाइक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई तीन बाइकें बरामद की हैं।
हथीन: सीआईए एविटी स्टाफ हथीन ने बाइक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई तीन बाइकें बरामद की हैं।
सीआईए एविटी स्टाफ हथीन प्रभारी दीपक गुलिया अनुसार दस अप्रैल को मोहम्मद जुनेद निवासी कोट, थाना बहीन की बाइक दुकान के बाहर से चोरी हो गई थी। इस संबंध में मोहम्मद जुनेद की शिकायत पर थाना बहीन में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
.jpeg)
सीआईए एविटी हथीन प्रभारी ने बताया कि मामले में हैडकांस्टेबल राहुल ने 13 अप्रैल को विश्वसनीय सूचना पर आरोपी रोबिन निवासी खिल्लुका, थाना हथीन को गुराकसर रोड, हथीन बाईपास से उपरोक्त चोरी की बाइक सहित धर दबोचा। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी से 2 अन्य चोरी की बाइकें भी बरामद की गई। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।




