Hathin News: सीईओ जिला परिषद जितेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में खंड हथीन के विद्यालयों को मिली 982 बैंचों की सौगात

-ओटीसी प्राइवेट लिमिटेड ने सीएसआर के तहत बढ़ाया सहयोग, बच्चों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरण -पूर्व एसडीएम अप्रतिम सिंह की पहल बनी प्रेरणा, समाज के सक्षम वर्ग से आगे आने का किया आह्वान

Desh Rojana
On

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में खंड हथीन के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल देखने को मिली।

हथीन। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में खंड हथीन के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल देखने को मिली।05 तत्कालीन एसडीएम हथीन अप्रतिम सिंह द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि अधिकांश प्राथमिक विद्यालयों में छोटे बच्चों के बैठने हेतु बैंचों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण बच्चों को जमीन पर बैठकर शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही थी।
इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन एसडीएम हथीन अप्रतिम सिंह ने बच्चों के बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए समाज के सक्षम वर्ग को आगे आने के लिए प्रेरित किया तथा स्वयं अपने परिवार से इस नेक कार्य की शुरुआत की।

ग्राम पंचायत मलोखड़ा से हुई अभियान की शुरुआत
इस सामाजिक पहल की शुरुआत ग्राम पंचायत मलोखड़ा से की गई। ग्राम पंचायत मलोखड़ा के सरपंच हामिद हुसैन ने इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए ओटीसी प्राइवेट लिमिटेड, डॉ. राजेश सिंह तथा उपस्थित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
इसी क्रम में डॉ. राजेश सिंह की कंपनी ओटीसी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत आज खंड हथीन के विद्यालयों के लिए कुल 982 बैंच उपलब्ध कराए गए। इस पहल से हजारों बच्चों को बेहतर वातावरण में शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिलेगा।

अधिकारियों ने सामाजिक सहभागिता को बताया अनुकरणीय पहल
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेन्द्र कुमार, तत्कालीन एसडीएम अप्रतिम सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी मामराज, खंड शिक्षा अधिकारी ओमपाल सिंह तथा प्रधानाचार्य वंदना सहरावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेन्द्र कुमार द्वारा रीबन काटकर किया गया।04
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार की सामाजिक सहभागिता समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर पर बच्चों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यही बच्चे देश का भविष्य हैं। विद्यालयों में बैंच उपलब्ध होने से बच्चों को बेहतर वातावरण में पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा तथा उनमें विद्यालय के प्रति सकारात्मक भावना विकसित होगी।
अधिकारियों ने ओटीसी प्राइवेट लिमिटेड एवं डॉ. राजेश सिंह का इस प्रेरणादायक पहल के लिए विशेष आभार व्यक्त किया तथा समाज के अन्य सक्षम व्यक्तियों एवं संस्थाओं से भी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में आगे आकर सहयोग करने का आह्वान किया। इस पहल को आमजन द्वारा भी काफी सराहा जा रहा है और इसे शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक उत्तरदायित्व का एक उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad