Palwal Hodal News: ट्रक पलटने से ट्रक के नीचे दबे बाइक सवार दो युवकों की मौत

Desh Rojana
On

बीती रात को रेलवे चौक पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक चोर केएमपी से ट्रक को चोरी करके तेज गति से ट्रक को चलाकर आ रहा था और इस एक ट्रक ने पीछे से हाईवे पर चल रही बाइक को टक्कर मार दी। 

होडल: बीती रात को रेलवे चौक पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक चोर केएमपी से ट्रक को चोरी करके तेज गति से ट्रक को चलाकर आ रहा था और इस एक ट्रक ने पीछे से हाईवे पर चल रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया जिस कारण ट्रक अनियंत्रिक होकर हाइवे पर ही पलट गया और बाइक सहित बाइक सवार दो युवक ट्रक के नीचे दब गए जिस कारण दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

WhatsApp Image 2026-08-07 at 10.40.49 PM

दुघर्टना होते ही आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और दुर्घटना की जानकारी होडल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही होडल थाना प्रभारी बलजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे जिन्होंने जेसीबी मशीन को मौके पर बुलाकर ट्रक को सीधा करवाया और ट्रक के नीचे दबे दोनों युवकों के शवों को बाहर निकाला गया। दोनों मृतक युवकों के शवों को एम्बुलेंस की सहायता से पोस्टमार्टम के लिए पलवल के नागरिक अस्पताल में भेज दिया गया।

WhatsApp Image 2026-08-07 at 10.40.49 PM (1)

पुलिस द्वारा मृतक युवकों के परिजनों को सूचना दे दी गई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है । इस दुर्घटना की वजह से हाईवे पर दोनों तरफ जाम लग गया । पुलिस ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों मृतक युवक बंचारी स्थित जेबीएम कंपनी में नौकरी करते थे और यह दोनों युवक ड्यूटी पूरी करने के बाद घर को लौट रहे थे। जैसे ही वह रेलवे चौक के समीप पहुंचे तो चोरी करके लेकर आ रहे इस ट्रक चालक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी और बाइक के ऊपर ही पलट गया। जिसकी वजह से दोनों की मौत हो गई यह दोनों मृतकों में एक कृष्ण निवासी गांव अलवाई छाता यूपी का रहने वाला तथा दूसरे युवक की पहचान दीपक निवासी कोसीकला यूपी के रूप में हुईं है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad