Palwal News : आयुष विभाग द्वारा जिला कारागार पलवल में कैदियों के लिए योग अभ्यास प्रोटोकॉल कार्यक्रम का आयोजन 

Desh Rojana
On

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियो के तहत् एवं महानिदेशक आयुष हरियाणा, हरियाणा योग आयोग एवं जिला उपायुक्त पलवल के निर्देशानुसार तथा जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ हमीदुल्लाह के मार्गदर्शन में जिला कारागार पलवल में कैदियों के लिए योग अभ्यास प्रोटोकॉल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियो के तहत् एवं महानिदेशक आयुष हरियाणा, हरियाणा योग आयोग एवं जिला उपायुक्त पलवल के निर्देशानुसार तथा जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ हमीदुल्लाह के मार्गदर्शन में जिला कारागार पलवल में कैदियों के लिए योग अभ्यास प्रोटोकॉल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।a उप अधीक्षक जिला जेल दिनेश यादव जी तथा सरोज बाला जी की उपस्थिति में आयुष योग सहायक ज्ञानचंद एवं कृष्ण भारद्वाज द्वारा कैदियों को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत होने वाले सभी आसन, प्राणायाम,ध्यान आदि का अभ्यास करवाया गया। साथ ही गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ-साथ श्वास को अन्दर लेने तथा बाहर छोड़ने की प्रक्रिया एवं योगासनों लाभों के बारे में जानकारी दी गई। इस योग अभ्यास कार्यक्रम में बंदियों के साथ-साथ कारागार स्टाफ ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। अंत में सभी प्रतिभागियों को नियमित रूप से योग अपनाने एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने के लिए शपथ दिलाई गयी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल में पीटीआई तथा डीपीआई प्रशिक्षकों के लिए तीन दिवसीय योग प्रशिक्षक दिवस का सफल समापन किया गया। जिसमें शिथिलीकरण अभ्यास, बैठकर किए जाने वाले आसन,पेट के बल किए जाने वाले आसन,प्राणायाम,ध्यान आदि का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षण शिविर में आयुष योग सहायक विजेंद्र शास्त्री तथा संयोगिता,गुरमेश योगाचार्य  ने शिविर में आए हुए सभी पीटीआई डीपीआई को योग अभ्यास संपन्न करवाया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad