Kurukshetra/Pehowa News :गुरविंदर सिंह ने एसडीएम पिहोवा का पद संभाला कार्यभार
उपमंडल अधिकारी नागरिक गुरविंदर सिंह एचसीएस 2023 बैंच एसडीएम पिहोवा का पद का कार्यभार 26 जून शुक्रवार को संभाल लिया है।
पिहोवा: उपमंडल अधिकारी नागरिक गुरविंदर सिंह एचसीएस 2023 बैंच एसडीएम पिहोवा का पद का कार्यभार 26 जून शुक्रवार को संभाल लिया है।कार्यभार संभालने के बाद एसडीएम गुरविंदर सिंह ने अधिकारियों से विकास कार्यों की जानकारी ली और उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी अपनी ड्यूटी का निवर्हन जिम्मेदारी से करेंगे ताकि विकास कार्य और आमजन की समस्या का समाधान समय पर किया जा सके और किसी भी आमजन को परेशानी का सामना ना करना पड़े।
एसडीएम गुरविंदर सिंह ने कहा कि पिहोवा में आमजन की समस्याओं का हल करना प्राथमिकता रहेगी उपमंडल के सभी अधिकारियों को जन समस्याओं का हल करने में अग्रणी रखा जाएगा कोई भी नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर किसी भी समय उनके कार्यालय में आकर मिल सकता है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों पर प्रत्येक सोमवार में वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन एसडीएम कार्यालय में किया जा रहा है। इन समाधान शिविरों में भी नागरिक अपनी समस्या रख सकते हैं।

About The Author
संबंधित समाचार



