स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों के लिए अलर्ट: 23 से 28 मई तक लगातार छह दिन बंद रह सकती हैं SBI शाखाएं
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 23 से 28 मई के बीच छुट्टियों, कर्मचारियों की हड़ताल और बकरीद के कारण शाखाओं का कामकाज प्रभावित रह सकता है, जिससे ग्राहकों को परेशानी हो सकती है।
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों के लिए आने वाले दिन परेशानी भरे हो सकते हैं।वजह यह है की 23 मई से 28 मई 2026 के बीच SBI की शाखाएं लगातार छह दिनों तक बंद रह सकती हैं। जिसकी वजह बताई जा रही है की ,23 मई को महीने का चौथा शनिवार, जबकि 24 मई को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। इसके बाद 25 और 26 मई को SBI कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल का असर देखने को मिल सकता है। जो की ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन ने 16 मांगों को लेकर हड़ताल करने का ऐलान किया है। संगठन का कहना है कि यह कदम कर्मचारियों के अधिकारों की सुरक्षा, कामकाजी हालात में सुधार और ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। । इसके बाद 27 और 28 मई को बकरीद के चलते कई राज्यों में बैंक बंद रहने की संभावना है। बकरीद की छुट्टियां रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा घोषित बैंक अवकाश सूची के अनुसार होंगी।और आपको बता दें की अगर यह हड़ताल होती है, तो इसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ेगा। चेक क्लियरिंग, कैश जमा-निकासी, पासबुक अपडेट और ब्रांच से जुड़े ज्यादातर काम बंद रह सकते हैं। हालांकि ATM, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं चालू रहने की संभावना है, ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी गई है कि बैंक शाखा से जुड़ा कोई भी ज़रूरी काम समय रहते पूरा कर लें, ताकि आने वाली परेशानियों से बचा जा सके।

About The Author
संबंधित समाचार



