सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 10वें दिन भी जारी, बोले—मांगें मानी तो 48 घंटे में चकाचक कर देंगे शहर
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर परिषद कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल रविवार को 10वें दिन में प्रवेश कर गई है। शहर की सफाई व्यवस्था चरमराने और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने के बावजूद सरकार द्वारा बातचीत की पहल न करने से कर्मचारियों में भारी रोष है। रविवार को हड़ताल की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान नरेश राणा ने की, जबकि मंच संचालन सचिव ओम प्रकाश लोट द्वारा किया गया।
रतिया: अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर परिषद कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल रविवार को 10वें दिन में प्रवेश कर गई है। शहर की सफाई व्यवस्था चरमराने और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने के बावजूद सरकार द्वारा बातचीत की पहल न करने से कर्मचारियों में भारी रोष है। रविवार को हड़ताल की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान नरेश राणा ने की, जबकि मंच संचालन सचिव ओम प्रकाश लोट द्वारा किया गया।
हड़ताल पर डटे सफाई कर्मचारियों, ऑफिस स्टाफ और दमकल कर्मियों ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार की हठधर्मिता के कारण उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। कर्मचारियों ने शहरवासियों से असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा कि वे स्वयं नहीं चाहते कि शहर में गंदगी फैले या महामारी का खतरा पैदा हो, लेकिन सरकार उनकी जायज मांगों को अनसुना कर रही है। उन्होंने घोषणा की कि यदि सरकार आज उनकी मांगें मान लेती है, तो वे महज 48 घंटे के भीतर पूरे शहर से कूड़ा उठाकर उसे पूरी तरह चकाचक कर देंगे।
.jpeg)
कर्मचारी नेता नरेश राणा व ओमप्रकाश लोट ने ने समाज के प्रतिनिधियों और सरकार में मंत्री कृष्ण बेदी की चुप्पी पर भी गहरी निराशा व्यक्त की। उन्होंने मांग की कि ठेका प्रथा को तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए और सभी ठेका कर्मियों को विभाग के रोल पर लेकर नियमित किया जाए। इसके अलावा, 16 फरवरी को फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए फायर कर्मियों के परिवारों को न्याय और उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। यूनियन ने शासन-प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि हड़ताल के दौरान जबरदस्ती सफाई करवाने या अन्य कार्य करवाने की कोशिश की गई, तो कर्मचारी चुप नहीं रहेंगे और आंदोलन को और अधिक उग्र कर दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आगामी दिनों में स्थिति बिगड़ती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। इस अवसर पर भारी संख्या में नगर परिषद और दमकल विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



