Faridabad News : टिपरचंद शर्मा ने चंदावली पुल के पास सीवर लाइन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया
निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्य कर रही एजेंसी को निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
फरीदाबाद। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा ने चंदावली पुल के पास चल रहे सीवर लाइन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्य कर रही एजेंसी को निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय जांगिड़, स्वराज सिंह भाटी, पार्षद दीपक यादव, प्रधान आर्य नगर रामकिशन शर्मा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। भाजपा नेता श्री टिपरचंद शर्मा ने बताया कि इस नई सीवर लाइन के शुरू होने से आर्य नगर, कुंदन कॉलोनी, भीमसेन कॉलोनी, भाटिया कॉलोनी सहित आसपास की कई कॉलोनियों के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। लंबे समय से क्षेत्रवासी सीवर संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे, जिसके समाधान के लिए यह महत्वपूर्ण परियोजना तेजी से पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि माननीय विधायक पंडित मूलचंद शर्मा क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए लगातार जनता की सुविधाओं के लिए कार्य कर रहे हैं। जल्द ही विधायक पंडित मूलचंद शर्मा इस सीवर लाइन परियोजना को जनता को समर्पित करेंगे, जिससे हजारों लोगों को राहत मिलेगी और क्षेत्र की मूलभूत सुविधाएं और अधिक मजबूत होंगी।

About The Author
संबंधित समाचार



