जनगणना जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

- 01 मई से शुरू होगा हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन, पहले करें ऑनलाइन स्व-गणना

Desh Rojana
On

जनगणना के जिला समन्वयक प्रशांत शर्मा ने बताया कि समाज में जागरूकता फैलाने और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर जन भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और रंगमंच फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

फरीदाबाद:
जनगणना के जिला समन्वयक प्रशांत शर्मा ने बताया कि समाज में जागरूकता फैलाने और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर जन भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और रंगमंच फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय 'जनगणना जागरूकता' रहा, जिसके अंतर्गत 'स्वयं गणना नुक्कड़ नाटक' के माध्यम से नागरिकों को जनगणना की प्रक्रिया और उसके दूरगामी लाभों के बारे में विस्तार से शिक्षित किया गया। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने यह संदेश दिया कि देश के विकास की योजनाओं को सही आकार देने के लिए सटीक जनसंख्या डेटा का होना अनिवार्य है और इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी राष्ट्रहित में है।

WhatsApp Image 2026-04-19 at 12.57.47 AM

कार्यक्रम के 'भाग 2: स्वयं जागरूकता नाटक' प्रस्तुत किया गया, जिसमें कलाकारों ने "स्वयं गणना" (Self-Enumeration) के डिजिटल विकल्पों पर भी जोर दिया, ताकि लोग आधुनिक तकनीक का उपयोग कर अपनी जानकारी सुगमता से दर्ज करा सकें।

जनगणना के जिला समन्वयक प्रशांत शर्मा ने बताया कि हरियाणा राज्य में स्व-गणना (Self-Enumeration) 30 अप्रैल 2026 तक संचालित की जाएगी। जिसके माध्यम से नागरिक आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर अपनी जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे, जो डिजिटल शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।  इसके पश्चात 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) का कार्य संपन्न किया जाएगा।

उन्होंने कहा कहा कि यह सुविधा हरियाणा के सभी जिलों में उपलब्ध रहेगी और नागरिक इसे मोबाइल, टैबलेट अथवा कंप्यूटर के माध्यम से कहीं से भी उपयोग कर सकेंगे। पंजीकरण के दौरान नागरिकों को मोबाइल नंबर और OTP के माध्यम से लॉगिन करना होगा, डिजिटल मानचित्र पर अपने घर का स्थान चिन्हित करना होगा तथा परिवार के सभी सदस्यों, आवास की स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी। जानकारी जमा करने के बाद उन्हें एक यूनिक SE ID प्रदान की जाएगी, जिसका उपयोग बाद में गणनाकर्मियों द्वारा सत्यापन के समय किया जाएगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad