क्रिप्टो करेंसी में निवेश और मोटे मुनाफे का दिया लालच, बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से एक सिम कार्ड, एक चेकबुक, 13 बैंक खातों के दस्तावेज, छह मोबाइल व एक लैपटॉप बरामद I

Desh Rojana
On

साइबर क्राइम थाना वेस्ट की टीम ने फेसबुक के माध्यम से लोगों को क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर अच्छा मुनाफे का लालच देकर ठगी करने व बैंक खातों को कमीशन पर ठगों को उपलब्ध कराने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

साइबर क्राइम थाना वेस्ट की टीम ने फेसबुक के माध्यम से लोगों को क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर अच्छा मुनाफे का लालच देकर ठगी करने व बैंक खातों को कमीशन पर ठगों को उपलब्ध कराने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 13 बैंक खातों के दस्तावेज के अलावा एक सिम कार्ड, एक चेकबुक, छह मोबाइल व लैपटॉप बरामद किए हैं। वहीं पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। ऐसे में आरोपियों से ठगी करने वाले गिरोह के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। इसके अलावा बैंक खातों में आने वाली ठगी की रकम से भी कमीशन लिया जा रहा था। पुलिस इस मामले में आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।crypto
 गत 27 अक्टूबर 2025 को एक व्यक्ति ने साइबर थाना वेस्ट गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत फेसबुक के माध्यम से एक वेबसाईट का लिंक भेजकर क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर अच्छा मुनाफा कमाने का लालच देकर ठगी करने को लेकर दी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।  इस मामले में साइबर क्राइम एसीपी प्रियांशु दिवान के नेतृत्व में साइबर थाना वेस्ट के प्रभारी एव इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने कार्रवाई करते हुए ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गत बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान खुशलेंद्र निवासी दुर्गा कॉलोनी, जिला फरीदाबाद, बलवंत निवासी चंदुला, जिला नैनीताल उत्तराखंड व सर्वजीत निवासी विष्णु गार्डन, वेस्ट दिल्ली के रूप में हुई। आरोपी बलवंत व खुशलेंद्र को फरीदाबाद से जबकि आरोपी सर्वजीत को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। 
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इस मामले मे ठगी गई रकम में से पांच लाख 25 हजार रुपए आरोपी खुशलेंद्र व बलवंत के ज्वाइंट बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे। आरोपियों ने बताया कि आरोपियों ने अपना यह बैंक खाता आरोपी सर्वजीत के माध्यम से किसी अन्य व्यक्ति को बेचा था। आरोपियों ने बताया कि बैंक खाते में आने वाली पांच लाख 25 हजार में से आरोपियों ने पांच लाख रुपए की यूएसडीटी करेंसी खरीदकर उस अन्य व्यक्ति को भेज दी, जिसके बदले खाते में बचे हुए 25 हजार रुपए का कमीशन दोनों आरोपियों (खुशलेंद्र 15 हजार रुपए व बलवंत 10 हजार रुपए) ने आपस में बांट लिया। आरोपी सर्वजीत ने बताया कि उसने आरोपी खुशलेंद्र व बलवंत को किसी अन्य व्यक्ति को टेलीग्राम के माध्यम से मिलवाया था और उनके बैंक खाते की डील करवाई थी, जिसके बदले आरोपी सर्वजीत को 19 हजार रुपए का कमीशन मिला था।
 
 
 
 
 
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Faridabad News : बरसात से पहले नालों और ड्रेनों की सफाई कार्य में तेजी, अधिकारियों को तीन दिवसीय निरीक्षण के निर्देश- धीरेंद्र खड़गटा निगमायुक्त
Palwal News : मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने प्रबंध निदेशक शुगर मिल ज्ञापन सौंपा
Palwal News : अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: विकसित भारत के लिए नशामुक्त भारत का संकल्प लेना जरूरी, बचेंगी करोड़ों जिंदगियां
Palwal News : सरकार ने ईंधन बचत, ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए जारी किए दिशा-निर्देश : उपायुक्त
Palwal News : मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट पलवल द्वारा नशामुक्त-हरियाली युक्त कार्यक्रम आयोजित किया