9 मई को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत : सीजेएम नेहा गुप्ता

*आपसी सहमति से मामलों के त्वरित एवं स्थायी निपटारे का मिलेगा अवसर* *ट्रैफिक चालान, बैंक रिकवरी, पारिवारिक व दीवानी सहित विभिन्न वादों का होगा समाधान*

Desh Rojana
On

जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की चेयरमैन डॉ सुशील कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में तथा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नेहा गुप्ता के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 मई को नूंह जिला न्यायालय परिसर में किया जाएगा।

नूंह:जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की चेयरमैन डॉ सुशील कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में तथा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नेहा गुप्ता के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 मई को नूंह जिला न्यायालय परिसर में किया जाएगा।
लोक अदालत का उद्देश्य अधिक से अधिक लंबित मामलों का आपसी सहमति से त्वरित, सुलभ और स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है। इसमें ट्रैफिक चालान, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन दुर्घटना दावे, पारिवारिक विवाद, दीवानी मामले, जमानती फौजदारी केस, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, बिजली-पानी बिल संबंधी विवाद, राजस्व प्रकरण तथा अन्य छोटे-मोटे वादों का निपटारा किया जाएगा।
images (3)
सीजेएम नेहा गुप्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपने लंबित मामलों का सरल प्रक्रिया के माध्यम से आपसी सहमति से निपटारा करवाकर त्वरित न्याय प्राप्त करें।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Faridabad News : सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
Faridabad News : अभिनेत्री निमरत कौर ने फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 में भाग लेने का किया आह्वान
Palwal News : शिक्षकों की लंबित मांगो व अतिथि अध्यापकों के नियमितिकरण को लेकर 23 सितंबर को शिक्षा मंत्री कैंप कार्यालय पर करेंगे जोरदार प्रदर्शन- हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ
Palwal News : पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलावलपुर में मदर टेरेसा सर्विस क्लब द्वारा बच्चों को जूते वितरित किए
Palwal News : आरबीएसके टीम सीएचओ एवं ह्यूमाना फाउंडेशन के बीच इंटरैक्टिव मीटिंग एवं ब्रेनस्टॉर्मिंग डिस्कशन का आयोजन