कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाय आम चुनाव और पंचायतीराज संस्थाओं का उप चुनाव आयोजित

- डीसी और एसपी ने जमीनी स्तर पर पोलिंग बूथों के भीतर का सच देखने पहुंचे

Desh Rojana
On

शहरी स्थानीय निकाय आम चुनाव को लेकर रविवार को जिले की सरजमीं पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी पूरे दिन अलर्ट मोड में रहे और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। अंतिम जानकारी के अनुसार नगर पालिका धारूहेड़ा में 72.4 प्रतिशत और नगर परिषद रेवाड़ी में 64.8 फीसदी मतदान हुआ है।

रेवाड़ी:शहरी स्थानीय निकाय आम चुनाव को लेकर रविवार को जिले की सरजमीं पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी पूरे दिन अलर्ट मोड में रहे और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। अंतिम जानकारी के अनुसार नगर पालिका धारूहेड़ा में 72.4 प्रतिशत और नगर परिषद रेवाड़ी में 64.8 फीसदी मतदान हुआ है। 
इस चुनाव के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो, इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा व पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा ने नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया और विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया को सुचारू और व्यवस्थित पाया।

WhatsApp Image 2026-05-10 at 8.02.22 PM
डीसी ने रेवाड़ी शहर के राव तुलाराम स्टेडियम, केएलपी कॉलेज, जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय(बाल) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नगर परिषद परिसर सहित रेवाड़ी और नगर पालिका धारूहेड़ा में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। 
उन्होंने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और पोलिंग पार्टियों को चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित स्टाफ से अब तक कितनी पोलिंग हो चुकी है, किसी प्रकार की कोई समस्या तो नहीं है, इस बारे भी जानकारी ली। उन्होंने स्टाफ को कहा कि वे निर्धारित मापदंडों की पालना करते हुए अपना कार्य सही एवं सुचारू रूप से करें। उन्होंने मतदान केंद्र पर संबंधित स्टाफ को यह भी निर्देश दिए कि वोटिंग वाले स्थान पर बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें और पहले वोटर के वोट डालने के बाद ही अगले वोटर को बारी-बारी अंदर जाने दें।

WhatsApp Image 2026-05-10 at 8.02.22 PM (1)  
डीसी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार मतदान केंद्रों की परिधि में कोई भी प्रत्याशी किसी प्रकार का प्रचार न कर इसका विशेष ध्यान रखा जाए। नगर निकाय चुनाव में मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह और जोश नजर आया। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थी। नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनावों के लिए मतदान पूरी तरह से शांति पूर्ण व सौहार्द माहौल में हुआ। मतदान केंद्रों के लिए तैनात की गई पोलिंग पार्टियां पूरी सक्रिय रही।

WhatsApp Image 2026-05-10 at 8.02.23 PM

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad