लोकतंत्र के महापर्व में अहम भागीदारी निभाते हुए मतदाता निर्भीक होकर करें मतदान : एसपी हेमेंद्र

आगामी नगर निकाय और पंचायत राज उपचुनावों दृष्टिगत रेवाड़ी पुलिस का फ्लैग मार्च अभियान निरंतर जारी, अभियान तहत शहर रेवाड़ी एवं धारूहेड़ा क्षेत्र में निकाला गया फ्लैग मार्च

Desh Rojana
On

आगामी नगर निकाय और पंचायत राज उपचुनावों  को लेकर रेवाड़ी पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस के जवानो का फ्लैग मार्च अभियान निरंतर जारी है। 

रेवाड़ी। आगामी नगर निकाय और पंचायत राज उपचुनावों  को लेकर रेवाड़ी पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस के जवानो का फ्लैग मार्च अभियान निरंतर जारी है। 
इसी क्रम में भारी पुलिस बल ने शहर रेवाड़ी एवं धारूहेड़ा नगर पालिका क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविन्द्र सिंह, डीएसपी बावल श्री सुरेन्द्र श्योराण, डीएसपी ट्रैफिक श्री पवन कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने आम नागरिकों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से चुनाव प्रक्रिया में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। WhatsApp Image 2026-05-07 at 6.53.12 PM (1)
फ्लैग मार्च को लेकर एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि 10 मई 2026 को जिले में नगर परिषद रेवाड़ी, नगर पालिका धारूहेड़ा व पंचायत राज उप चुनाव होने निश्चित हुए हैं। चुनाव की घोषणा उपरांत राज्य चुनाव आयोग द्वारा जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है। जिला रेवाड़ी में आगामी नगर निकाय एवं पंचायत राज उपचुनावों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष करवाने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएसपी ट्रैफिक श्री पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीमों ने शहर रेवाड़ी में फ्लैग मार्च नाई वाली चौक से शुरू कर अग्रसेन चौक, बस स्टेंड, अम्बेडकर चौक, धारूहेड़ा चुंगी, झज्जर चौक, रेलवे चौक, कंकरवाली व थाना रामपुरा से एरिया में निकाला। WhatsApp Image 2026-05-07 at 6.53.13 PM
इसी प्रकार डीएसपी बावल सुरेन्द्र श्योराण के नेतृत्व में पुलिस की टीमों ने शहर रेवाड़ी में फ्लैग मार्च सैक्टर 04- जिमखाना क्लब रोड से शुरू कर, रैस्ट हाउस, कृष्णा नगर, राजीव नगर धक्का बस्ती, लियो चौक गन्दा नाला होते हुए कालाका रोड़, अभय सिंह चौक, उत्तम नगर,विजय नगर, पोसवाल चौक एरिया में निकाला। 
इसके अलावा धारूहेड़ा नगर पालिका क्षेत्र में डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीमों ने फ्लैग मार्च बस स्टेंड धारूहेड़ा से शुरू करके भगत सिंह चौक, सोहना रोड़ और नंदरामपुर बास रोड एरिया में निकाला गया। उन्होंने कहा कि मतदाता पूरी निडरता के साथ अपने विवेक व स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। चाहे शहर हो या फिर देहात, जहां भी मतदान केन्द्र हैं, वहां पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। जिला पुलिस के खुफिया विभाग द्वारा संदिग्ध किस्म के लोगों पर तथा सोशल मीडिया पर पूरी निगरानी रखी जा रही है। 
उन्होंने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य अराजक तत्वों में भय व्याप्त करना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना है, ताकि वे निर्भीक होकर अपना मतदान कर सके। फ्लैग मार्च दौरान पुलिस ने लोगों को बिना किसी डर भय के चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। फ्लैग मार्च के दौरान आम जन से यह भी ही अपील की गई है कि मतदान के दौरान अगर कोई व्यक्ति उन्हें प्रभावित करें तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। 
 
अफवाहों पर नहीं दें ध्यान : 
एसपी ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव में भाग लें। यदि उन्हें किसी भी तरह की समस्या का सामना करना पड़े तो वे तुरंत पुलिस प्रशासन को 112 पर सूचित करें। साथ ही उन्होंने असामाजिक तत्वों को साफ आगाह किया कि अगर चुनाव में किसी तरह के असामाजिक कार्य करने की मंशा रखते है तो संभल जाए वरना पुलिस सख्त से कदम उठाएगी।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

सभी देव भूमि उत्तराखंड की संस्कृति और मर्यादा का रखे पूरा ध्यान:- ओमप्रकाश जमदग्नि, दर्जाधारी राज्यमंत्री उत्तराखंड
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीएसआर फंड से 5 करोड़ रुपए की नई स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन
बिना काम पूरा हुए 33 करोड़ की पेमेंट करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विजिलेंस जांच के दिए निर्देश
सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में मनाया जाएगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” : डीसी आयुष सिन्हा
20 वर्ष अनुभव वाले कलाकार कर सकेंगे “गुरू शिष्य परंपरा योजना” में आवेदन : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल