एलपीजी आपूर्ति श्रृंखला पूरी तरह सुचारू, अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर न दें ध्यान : डीसी आयुष सिन्हा

Desh Rojana
On

उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने कहा कि क्षेत्र में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है और एलपीजी सिलेंडरों का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

फरीदाबाद:उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने कहा कि क्षेत्र में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है और एलपीजी सिलेंडरों का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वितरण प्रणाली सुचारू एवं प्रभावी ढंग से कार्य कर रही है तथा आपूर्ति श्रृंखला में किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से प्रसारित भ्रामक सूचनाओं एवं अफवाहों पर विश्वास न करें। उन्होंने विशेष रूप से यह भी सलाह दी कि भविष्य की आशंका के चलते अनावश्यक रूप से पैनिक बुकिंग या गैस सिलेंडरों का अतिरिक्त भंडारण न करें, जिससे कृत्रिम कमी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

PN_4
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) कविता सिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि घरेलू, वाणिज्यिक तथा 5 किलोग्राम एफटीएल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति एवं वितरण मांग के अनुसार 100 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान वाणिज्यिक गैस सिलेंडर, 5 किलोग्राम एफटीएल गैस सिलेंडर और  घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की कुल 22275 सिलेंडरों की डिलीवरी उपभोक्ताओं को सफलतापूर्वक की गई है।

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि चूंकि मांग और आपूर्ति के बीच कोई अंतर नहीं है, इसलिए वे गैस एजेंसियों पर अनावश्यक लाइन न लगाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जरूरत से ज्यादा सिलेंडर घर में रखना न केवल अनावश्यक है, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी जोखिम भरा हो सकता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस की सप्लाई निर्बाध रूप से जारी रहेगी, अतः जनता धैर्य बनाए रखे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad