“समाधान समारोह 2026” : विशेष लोक अदालत के जरिए होगा विवादों का त्वरित समाधान

21 से 23 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान

Desh Rojana
On

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, गुरुग्राम द्वारा “समाधान समारोह 2026” विशेष लोक अदालत अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

गुरुग्राम: जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, गुरुग्राम द्वारा “समाधान समारोह 2026” विशेष लोक अदालत अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। WhatsApp Image 2026-05-07 at 1.06.53 AMयह अभियान पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय तथा हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण नरेंद्र सूरा के निर्देशन में चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य लोगों को लोक अदालतों के माध्यम से विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान के प्रति जागरूक करना है।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) निशा ने जानकारी देते हुए बताया कि “समाधान समारोह” विशेष लोक अदालत का आयोजन 21 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान लंबित मामलों का आपसी सहमति और समझौते के आधार पर सरल, त्वरित और सुलभ समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा।
जागरूकता कार्यक्रमों में लोगों को लोक अदालत के लाभों के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्हें बताया जा रहा है कि लोक अदालत के माध्यम से समय और धन की बचत होती है तथा आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए मामलों का निपटारा किया जा सकता है। कार्यक्रमों के दौरान पैरा लीगल वालंटियर्स और अधिकारियों द्वारा लोगों को वैवाहिक विवाद, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना दावा, बैंक रिकवरी, श्रम विवाद सहित अन्य सुलह योग्य मामलों को लोक अदालत के जरिए निपटाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इसके साथ ही आमजन को यह भी बताया जा रहा है कि “समाधान समारोह” के अंतर्गत प्री-लोक अदालत बैठकों के माध्यम से पक्षकारों की सहमति लेकर मामलों को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे लोगों को न्याय तक आसान और त्वरित पहुंच मिल सके।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, गुरुग्राम ने लोगों से अपील की है कि वे इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और आपसी सहमति से अपने लंबित मामलों का समाधान करवाकर समय, धन और ऊर्जा की बचत करें। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad