घरों से कूड़ा नहीं उठा, तो डायल करें 18002085654

- टोल फ्री नंबर पर शिकायत मिलने के तीन घंटे के भीतर उठेगा घरेलू कूड़ा

Desh Rojana
On

नगर निगम मानेसर क्षेत्र में यदि किसी घर से कूड़ा नहीं उठा तो टोल फ्री नंबर 18002085654 पर शिकायत

गुरुग्राम: नगर निगम मानेसर क्षेत्र में यदि किसी घर से कूड़ा नहीं उठा तो टोल फ्री नंबर 18002085654 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। शिकायत मिलने के तीन घंटे के भीतर कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी एजेंसी की है। निगम क्षेत्र से रोजाना करीब 220 टन घरेलू कूड़ा उठाया जा रहा है।

IMG-20260119-WA0097
निगम क्षेत्र से कूड़ा उठाने वाली एजेंसी ने निगम क्षेत्र की करीब सवा लाख घरेलू ईकाइयों पर कूड़े की मॉनिटरिंग के लिए आरएफआईडी टैग और क्यूआर कोड लगा दिए हैं। इस व्यवस्था से निगम क्षेत्र में स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा। निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने बताया कि कूड़ा उठाने वाली एजेंसी ने रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टैग(आरएफआईडी) और क्यूआर कोड लगाए हैं। इस तकनीक की मदद से कचरा संग्रहण की प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल हो गई है। इससे सुनिश्चित हो रहा है कि रोजाना घरों से कूड़ा उठाने से निगम क्षेत्र की एक भी घरेलू इकाई वंचित नहीं है। आयुक्त ने कहा कि निगम क्षेत्र को साफ रखने के लिए नगर निगम पूरा प्रयास कर रहा है। एजेंसी की गाड़ियां समय पर कूड़ा उठाने के लिए पहुंच रही हैं। यदि किसी सूरत में कूड़ा का उठान करने वाली गाड़ियां नहीं पहुंच पा रही या कोई घर छूट गया है तो निगम क्षेत्रवासी टोल फ्री नंबर 18002085654 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। शिकायत मिलने के तीन घंटे के भीतर उसका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad