नपा सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के धरे, सफाई व्यवस्था हुई चौपट

Desh Rojana
On

नगरपालिका सफाई कर्मचारियों की लगातार हड़ताल के चलते नगर में जगह-जगह कूड़े व गंदगी के ढेर लगने से सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट गई है। जिसके चलते नगरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

 

तावडू: नगरपालिका सफाई कर्मचारियों की लगातार हड़ताल के चलते नगर में जगह-जगह कूड़े व गंदगी के ढेर लगने से सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट गई है। जिसके चलते नगरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

नगर के मुख्य बाजार,सोहना भिवाड़ी मुख्य सड़क मार्ग पर बने डिवाईडरों, चौक चौराहों और वार्ड की गलियों व रास्तों में लगे कूड़े के ढेर व गंदगी से बदबू का माहौल बना हुआ है। जिसके चलते आमजन में रोष बढ़ता जा रहा है। नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते नगर में कई दिनों से नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। जिससे बीमारियों फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। जिसको लेकर नगरवासियों का कहना है कि प्रशासन को जल्द से जल्द कर्मचारियों की मांगों का समाधान कर सफाई व्यवस्था बहाल करनी चाहिए। सुबह-शाम बाजारों में कूड़ा फैला रहने से दुकानदारों और बाजार में खरीददारी करने आने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं आवारा पशु भी कूड़े के ढेर में मुंह मारते नजर आ रहे हैं, जिससे गंदगी और बढ़ रही है। वहीं दूसरी ओर सफाई कर्मचारी यूनियन के स्थानीय प्रधान मामचंद लुहेरा सहित सफाई कर्मचारियों का कहना है कि वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

WhatsApp Image 2026-05-10 at 10.28.07 PM

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad