अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती, दिल्ली-मुंबई हाईवे से हटाए गए होटल-ढाबे

बार दी गई चेतावनी के बाद भी अवैध निर्माण नहीं हटा रहे थे कब्जाधारी।

Desh Rojana
On

जिले में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बने अवैध होटल और ढाबों को हटाया।

फिरोजपुर झिरका:  जिले में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बने अवैध होटल और ढाबों को हटाया। यह अभियान एसडीएम लक्ष्मी नारायण के निर्देश पर संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया। इस कार्रवाई में एनएचएआई के कर्मचारी, सदर थाना पुलिस, मंडीखेड़ा यातायात पुलिस और बिजली विभाग की टीम शामिल रही। प्रशासन ने सभी अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी है कि यदि उन्होंने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों के अनुसार इस प्रकार की कार्रवाई अब हर 10 दिन में नियमित रूप से की जाएगी ताकि हाईवे पर अवैध कब्जों को पूरी तरह खत्म किया जा सके। अभियान के दौरान धनश्याम दास, एसडीई, डीएचबीवीएन को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 12.23.28 AM

जिले से गुजर रहे दो प्रमुख एक्सप्रेसवे-कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर बढ़ते अतिक्रमण प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं। लगातार कार्रवाई के बावजूद इन मार्गों पर अवैध कब्जे और होटल-ढाबों का निर्माण जारी है।एसडीएम फिरोजपुर झिरका ने इस मुद्दे पर अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की और अतिक्रमण हटाने के लिए सख्त निर्देश दिए। इससे पहले भी कई बार इस तरह की बैठकें और अभियान चलाए जा चुके हैं। प्रशासन का मानना है कि इन अवैध अतिक्रमणों के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए इन्हें हटाना बेहद जरूरी है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Faridabad News : सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
Faridabad News : अभिनेत्री निमरत कौर ने फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 में भाग लेने का किया आह्वान
Palwal News : शिक्षकों की लंबित मांगो व अतिथि अध्यापकों के नियमितिकरण को लेकर 23 सितंबर को शिक्षा मंत्री कैंप कार्यालय पर करेंगे जोरदार प्रदर्शन- हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ
Palwal News : पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलावलपुर में मदर टेरेसा सर्विस क्लब द्वारा बच्चों को जूते वितरित किए
Palwal News : आरबीएसके टीम सीएचओ एवं ह्यूमाना फाउंडेशन के बीच इंटरैक्टिव मीटिंग एवं ब्रेनस्टॉर्मिंग डिस्कशन का आयोजन