मेवात का मशहूर सिंगर असलम गिरफ्तार, आपत्तिजनक गाने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Desh Rojana
On

जिले में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और गैर-कानूनी सामग्री प्रसारित करने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेवाती सिंगर असलम को गिरफ्तार कर लिया है।

नूंह: जिले में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और गैर-कानूनी सामग्री प्रसारित करने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेवाती सिंगर असलम को गिरफ्तार कर लिया है। पहले दर्ज किए गए केस में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
IMG-20260417-WA0023
पुलिस के अनुसार यूट्यूब चैनल असलम सिंगर ज़मीदार टॉपिक” पर प्रकाशित एक गाने में अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली सामग्री पाई गई थी। शिकायत में बताया गया था कि गाने में अवैध हथियारों का महिमामंडन, रंगदारी की मांग और गोलीबारी जैसी आपराधिक घटनाओं का उल्लेख है, जिससे समाज में भय और असुरक्षा का माहौल बन सकता है और युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
जिला पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी असलम को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही, इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी के भी संकेत दिए गए हैं। पुलिस आरोपी को जल्द ही अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की गहराई से जांच की जा सके। इससे पहले जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन द्वारा सोशल मीडिया पर आपराधिक प्रवृत्तियों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए थे। उसी के तहत यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। पुलिस ने संबंधित यूट्यूब चैनल और फेसबुक अकाउंट को बंद कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी सोशल मीडिया पर इस प्रकार की गैर-कानूनी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार निगरानी बनाए हुए है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

सभी देव भूमि उत्तराखंड की संस्कृति और मर्यादा का रखे पूरा ध्यान:- ओमप्रकाश जमदग्नि, दर्जाधारी राज्यमंत्री उत्तराखंड
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीएसआर फंड से 5 करोड़ रुपए की नई स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन
बिना काम पूरा हुए 33 करोड़ की पेमेंट करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विजिलेंस जांच के दिए निर्देश
सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में मनाया जाएगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” : डीसी आयुष सिन्हा
20 वर्ष अनुभव वाले कलाकार कर सकेंगे “गुरू शिष्य परंपरा योजना” में आवेदन : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल