जनस्वास्थ्य, सीवरेज एवं यूएलबी कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

- उपायुक्त अखिल पिलानीे ने दिए स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त रखने के निर्देश

Desh Rojana
On

उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में आज लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में जनस्वास्थ्य, जल जीवन मिशन, सीवरेज व्यवस्था, एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) से संबंधित प्रदूषण तथा स्टॉर्म वॉटर निकासी व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

नूंह:
 उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में आज लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में जनस्वास्थ्य, जल जीवन मिशन, सीवरेज व्यवस्था, एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) से संबंधित प्रदूषण तथा स्टॉर्म वॉटर निकासी व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसके साथ ही शहरी स्थानीय निकाय से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई।
बैठक में उपायुक्त ने जिले में  सीवरेज व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि एसटीपी प्लांट्स की नियमित मॉनिटरिंग की जाए ताकि किसी भी प्रकार का प्रदूषण न फैले। स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त रखने के निर्देश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि बरसात के मौसम से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं, जिससे जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत मिल सके।

WhatsApp Image 2026-04-22 at 11.48.46 PM
यूएलबी समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने नगर निकायों को निर्देश दिए कि साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और शहरी बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने अपने-अपने कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और तय समय सीमा में योजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर आयुक्त दलबीर सिंह फोगाट सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad