मंडलायुक्त संजय जून ने वीसी के माध्यम से मकानों की सूची एवं आवास जनगणना के प्रथम चरण की समीक्षा की

कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर होगी प्रशासनिक कार्रवाई, समय से पहले कार्य पूर्ण करने वालों को किया जाएगा सम्मानित

Desh Rojana
On

मंडलायुक्त संजय जून ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मकानों की सूची तैयार करने एवं आवास जनगणना के प्रथम चरण की प्रगति की समीक्षा बैठक ली। बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में अभी तक हाउस लिस्टिंग का कार्य शुरू नहीं हुआ है, वहां तत्काल प्रभाव से कार्य प्रारंभ किया जाए, अन्यथा संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पलवल: मंडलायुक्त संजय जून ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मकानों की सूची तैयार करने एवं आवास जनगणना के प्रथम चरण की प्रगति की समीक्षा बैठक ली। बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में अभी तक हाउस लिस्टिंग का कार्य शुरू नहीं हुआ है, वहां तत्काल प्रभाव से कार्य प्रारंभ किया जाए, अन्यथा संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त एवं सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार ने मंडलायुक्त को जिला पलवल में चल रहे मकानों की सूची तैयार करने तथा आवास जनगणना के प्रथम चरण की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि जनगणना संबंधी प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सके।

WhatsApp Image 2026-05-13 at 11.40.53 PM (1)
मंडलायुक्त संजय जून ने कहा कि यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जो कर्मचारी एवं प्रगणक कार्य के प्रति लापरवाही बरतेंगे, उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं जो प्रगणक निर्धारित समय से पूर्व अपना कार्य पूर्ण कर लेंगे, उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा, ताकि अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहन मिल सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनगणना कार्य के दौरान सभी सूचनाएं सही एवं तथ्यात्मक रूप से दर्ज की जाएं तथा प्रत्येक स्तर पर निगरानी सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा फील्ड में कार्य कर रहे कर्मचारियों के साथ नियमित समन्वय बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।
वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान एसडीएम बलीना, एसडीएम हरिराम, एसडीएम भूपेंद्र सिंह, नगराधीश प्रीति रावत, जिला सांख्यिकी अधिकारी संजय गुप्ता, जिला जनगणना समन्वय अधिकारी शिवम सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad