रविंद्र कुमार मिस्टर फ्रेशर और सृष्टि शर्मा बनी मिस फ्रेशर

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में क्लिनिकल साइकोलॉजी डिपार्टमेंट में आयोजित हुई फ्रेशर्स पार्टी

Desh Rojana
On

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में क्लिनिकल साइकोलॉजी डिपार्टमेंट में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने इस पार्टी में अपनी प्रतिभा की खूब धूम मचाई

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में क्लिनिकल साइकोलॉजी डिपार्टमेंट में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने इस पार्टी में अपनी प्रतिभा की खूब धूम मचाई। संगीत, नृत्य और रैंप वॉक में विद्यार्थियों ने खूब तालियां बटोरी। रविंद्र कुमार मिस्टर फ्रेशर और सृष्टि शर्मा मिस फ्रेशर चुनी गई। रिया चंदीला को रनर अप का ख़िताब दिया गया। ट्रांजिट कैंपस की निदेशक प्रोफेसर सुजाता शाही ने दोनों को बधाई दी और अन्य विद्यार्थियों को भी भविष्य में बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्किल के आधार पर ही युवा सफल हो सकते हैं। प्रोफेसर सुजाता शाही ने विद्यार्थियों को अकादमिक के अतिरिक्त सांस्कृतिक गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के लिए उत्साहित किया।   
97deffdb-46ec-4715-9a4b-51c1427e2a90
   
मनोविज्ञान एवं व्यवहार विज्ञान विभाग के बीएससी और एमएससी क्लिनिकल साइकोलॉजी के विद्यार्थियों ने इस पार्टी में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवाई। वरिष्ठ छात्रों ने नए छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन आस्था और वाणी ने किया। इस दौरान कई मनोरंजक स्पर्धाओं का आयोजन भी किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने अपने भीतर छुपी प्रतिभा प्रदर्शित की। डॉ. गुरप्रीत कौर ने सभी का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रोफेसर जॉय कुरियाकोज़े, डॉ. मनोज पाहवा, डॉ. शिव कुमार, डॉ. गुरप्रीत कौर, कोमल, सुमन, अंजु,  और जया सहित कई अन्य शिक्षक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे। 
0dbece11-49f9-4d81-9c4b-bd5f8ef86007
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad