आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दे जनता: नवीन भाटिया

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत पानीपत उत्तरी शहरी मंडल क्षेत्र के अवध धाम मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन

Desh Rojana
On

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत पानीपत उत्तरी शहरी मंडल क्षेत्र के कुटानी रोड स्थित अवध धाम मंदिर परिसर में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत पानीपत उत्तरी शहरी मंडल क्षेत्र के कुटानी रोड स्थित अवध धाम मंदिर परिसर में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हिमांशु कटारिया ने की। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं आत्मनिर्भर भारत के जिला संयोजक नवीन भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

16 PNP 03P
पानीपत के अवध धाम मंदिर में आत्मनिर्भर भारत अभियान को संबोधित करते जिला संयोजक नवीन भाटिया एवं अन्य।

जिला भाजपा प्रवक्ता वेद पाराशर, विजय सहगल, कमल अरोड़ा और प्राण रत्नाकर मुख्य वक्ता के रूप मौजूद रहे। आत्मनिर्भर भारत अभियान के जिला संयोजक नवीन भाटिया ने कहा कि भारत आजादी से पहले भी अनेक क्षेत्रों में आत्मनिर्भर रहा है और भारत को उस समय में भी सोने की चिडिया कहा जाता था। लेकिन गुलामी के दौर में अग्रेजों ने भारत के कुटीर, लघु एवं उद्योग के ढांचे को तहस-नहस करके अंग्रेजी कंपनियों द्वारा बनाया सामान यहां बेचना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि गत 11 वर्षों के दौरान एनडीए की केंद्र व प्रदेश सरकारों ने एमएसएमई घरेलू उद्योगों को बढ़ावा दिया है। मोदी सरकार ने वर्ष 2047 से पूर्व भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। यह संकल्प तभी पूरा होगा, जब देश का हर नागरिक स्वदेशी आंदोलन को सफल बनाने में अपना सहयोग देगा। जिस प्रकार बिहार की जनता ने एनडीए को बंपर जीत दिलाकर  सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर मोहर लगाई है, उसी प्रकार देश की जनता आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग देगी। जिला प्रवक्ता वेद पाराशर ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत निर्माण के लिए वोकल फॉर लोकल के जरिए स्थानीय कारीगरों, छोटे व्यापारियों और स्टार्टअप को बढ़ावा देना अनिवार्य है, जिससे भारत की घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Chandigarh News: हैपनिंग हरियाणा 2.0: भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की प्रभावशाली शुरुआत
Nuh Mewat News: नलहड़ मेडिकल कॉलेज की बदहाली के खिलाफ 25 अगस्त को कांग्रेस का धरना, आफताब अहमद बोले—हक के लिए सड़क से विधानसभा तक लड़ेंगे।
Faridabad News : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद विधानसभा में ‘जनसंवाद हेल्पलाइन’ का किया शुभारंभ
Palwal News : अंग्रेजी शासन और हिटलरशाही जैसी सोच से लोकतांत्रिक आवाजों को नहीं दबाया जा सकता: नेत्रपाल अधाना
Faridabad News : सफाई व्यवस्था सुचारु करने के लिए निगम ने कसी कमर, नागरिकों को स्वच्छ माहौल उपलब्ध करवाने में ना डाले कोई बाधा अन्यथा होगी कार्रवाई - यशेंद्र सिंह निगमायुक्त