- जिला पुलिस के जवानों ने शहर रेवाड़ी में निकाला फ्लैग मार्च
निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से चुनाव करवाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता : एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर जिला पुलिस ने शुक्रवार की शाम नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और मतदान के दौरान कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में फ्लैग मार्च निकाला।
रेवाड़ी: पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर जिला पुलिस ने शुक्रवार की शाम नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और मतदान के दौरान कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में फ्लैग मार्च निकाला।
इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार ने किया, जिसमें प्रबंधक थाना शहर निरीक्षक सूबे सिंह, प्रबंधक थाना रामपुरा पीएसआई संजय और सभी चौकी इंचार्ज सहित भारी पुलिस बल शामिल रहा। फ्लैग मार्च के दौरान शहर के लोगों से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की गई। यह मार्च रेवाड़ी के नाई वाली चौक से शुरू कर अग्रसेन चौक, बस स्टेंड, अम्बेडकर चौक, धारूहेड़ा चुंगी, झज्जर चौक, रेलवे चौक, कंकरवाली और थाना रामपुरा के अधीन क्षेत्र से निकला।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने इस मामले में कहा कि निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव करवाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष माहौल में आयोजित कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इस चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी और लोगों में भय पैदा करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही जिले के सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं। आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

About The Author
संबंधित समाचार



